UP Chunav 2022: अखिलेश का CM योगी पर तंज, कहा- धुएं के धब्बे को गायब करने के लिए चल रही पुताई

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्‍यमंत्री का चुनावी मुद्दा है कि हम 12 बजे सोकर उठते हैं। जिस दिन से उन्‍होंने यह कहा है, हमने भी उनपर नजर रखना शुरू कर दिया है। उनकी दीवार हमारी दीवार है। जबसे हमने उधर नज़र रखी है कभी-कभी धुआं उड़ते नज़र आता है। कुछ दिन पहले पुताई वाले दिख गए। हमने उनसे पूछा कहां जा रहे हो। उन्‍होंने इशारा किया कि हम उधर जा रहे हैं। तब मैं समझ गया कि सरकार जाने वाली है क्‍योंकि जो धुएं के धब्‍बे हैं उनकी पुताई करा रहे हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2022 9:27 AM IST

चित्रकूट: यूपी विधानसभा चुनाव में तीन चरणों का मतदान हो चुका है। चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। जैसे- जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है प्रचार में लगे नेताओं के बीच जुबानी जंग और तीखी होती जा रही है। आज इसी क्रम में चित्रकूट पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद पर 12 बजे तक सोने के तंज का जवाब दिया।

अखिलेश का CM योगी पर पलटवार
उन्‍होंने कहा-'बाबा मुख्‍यमंत्री का चुनावी मुद्दा है कि हम 12 बजे सोकर उठते हैं। जिस दिन से उन्‍होंने यह कहा है, हमने भी उनपर नजर रखना शुरू कर दिया है। उनकी दीवार हमारी दीवार है। जबसे हमने उधर नज़र रखी है कभी-कभी धुआं उड़ते नज़र आता है। कुछ दिन पहले पुताई वाले दिख गए। हमने उनसे पूछा कहां जा रहे हो। उन्‍होंने इशारा किया कि हम उधर जा रहे हैं। तब मैं समझ गया कि सरकार जाने वाली है क्‍योंकि जो धुएं के धब्‍बे हैं उनकी पुताई करा रहे हैं।'

अखिलेश यादव ने दावा किया कि यूपी चुनाव के पहले और दूसरे चरण में मिलाकर समाजवादी पार्टी का शतक लग चुका है। जब तीसरा-चौथा चरण आएगा तो डबल शतक लग जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल की सरकार में कोई वादा पूरा नहीं किया। इन्‍होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। आय दोगुनी करना तो दूर सरकार किसानों की फसलों की कीमत तक नहीं दे पाई। किसानों को खाद नहीं मिली। अखिलेश यादव ने कहा कि महुंगाई आसमान छू रही है। यदि भाजपा दोबारा सत्‍ता में आ गई तो पेट्रोल-डीजल की कीमत दो सौ का आंकड़ा पार कर लेगी। कई उद्योगपति बैंकों में जमा गरीबों का पैसा लेकर भाग गए। लोग सब जानते हैं। भाजपा के लोग इस बार वोट नहीं पाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं गर्मी निकाल देंगे। जब से पहले-दूसरे चरण का वोट पड़ा है तबसे भाजपा के लोग शांत हो गए। तीसरे चरण का वोट पड़ने के बाद तो ये सुन्‍न पड़ गए हैं। 

यूपी चुनाव: नड्डा बोले- रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के पास जाना, यह संस्कृति भारत में PM मोदी लेकर आए

Share this article
click me!