जमीन पैमाइश के नाम पर अमरोहा दरोगा ने मांगे थे 10 हजार, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल

Published : Sep 30, 2022, 01:59 PM IST
जमीन पैमाइश के नाम पर अमरोहा दरोगा ने मांगे थे 10 हजार, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल

सार

यूपी के जिले अमरोहा के हसनपुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। आरोप है कि दरोगा ने भूमि पैमाइश के नाम पर प्रधान के पति से 10 हजार की मांग की थी। 

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के जिले अमरोहा में तैनात एक दरोगा का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा आरोप है कि दरोगा ने भूमि पैमाइश के नाम पर प्रधान के पति से दस हजार की मांग की थी और पीड़ित ने दरोगा को पांच हजार रुपए दे दिए। इसी को वीडियो सामने आया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई कराने की बात कर रहे हैं।

बचा पैसा काम होने के बाद देने का किया वादा
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के हसनपुर कोतवाली का है। इसी कोतवाली में तैनात हल्का नंबर पांच के दरोगा दिनेश बालियान ने पैमाइश कराने से पहले सुविधा शुल्क के नाम पर दस हजार रुपए की मांग की है। इसी के बाद इलाके के गांव भीमा ठीकारी निवासी प्रधान पति राजवीर सिंह ने दरोगा को पांच हजार रुपए दे दिए। इसके साथ ही बाकी बचा हुआ पैसा काम होने के बाद देने का वादा किया लेकिन काम नहीं होने पर पीड़ित ने दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

बेड के गद्दे के नीचे छुपाते हुए दिखे दरोगा
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दरोगा दिनेश बालियान पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। इसके अलावा प्रधान से अपने ही कमरे में रिश्वत लेने के बाद रुपए को बेड के गद्दे के नीचे छुपा दिया गया है। दरोगा की यह करतूत मोबाइल में कैद हो गई। इस मामले को लेकर जब पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनपुर सतीश चंद्र पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद से जांच-पड़ताल जारी है। वायरल हो रहे वीडियो की जांच-पड़ताल के बाद रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी।

फतेहपुर: फेसबुक पर हरियाणा के रहने वाले युवक से हुआ प्यार, शादी होने के बाद इस बहाने से रफूचक्कर हो गई दुल्हन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Electricity News: हर गांव बिजली से रोशन, योगी सरकार की योजनाओं से खेती-रोजगार को बड़ा फायदा
सोनभद्र का दरिंदा बाप: अपनी ही बेटी को कर दिया Pregnant, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा की...