गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं आनंन्दी बेन पटेल बनीं यूपी की दूसरी महिला राज्यपाल

Published : Jul 29, 2019, 02:18 PM ISTUpdated : Jul 29, 2019, 02:19 PM IST
गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं आनंन्दी बेन पटेल बनीं यूपी की दूसरी महिला राज्यपाल

सार

लखनऊ. गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकीं आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जेस्टिस गोविंद माथुर ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया। वह प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं। खास बात यह रही कि उनके शपथ ग्रहण में निवर्तमान राज्यपाल रामनाईक भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद नाईक ने उनसे कुर्सी का हस्तांतरण किया। 

आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 को हुआ था। 1998 में गुजरात की विधायक बनी थीं। भारतीय जनता पार्टी से उनका जुड़ाव 1987 में हुआ था। 2014 के शीर्ष 100 प्रभावशाली भारतीयों में उन्हें सूचीबद्ध किया गया था। 2017 में आनंदीबेन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद वह 2018 में मध्य प्रदेश में राज्यपाल नियुक्त हुईं। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा यूपी सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सेना के मध्य कमान के अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे।

प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल
सरोजिनी नायडू यूपी की पहली महिला राज्यपाल थीं। अब प्रदेश को दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल मिली हैं। जिस समय सरोजिनी नायडू ने शपथ ली थी, उस वक्त उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविंस था। स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू 15 अगस्त 1947 को प्रदेश की राज्यपाल बनीं। वह इस पद पर 2 मार्च 1949 तक रहीं। यूपी में अब तक 33 राज्यपाल हुए हैं। आनंदीबेन पटेल 34 वीं राज्यपाल हैं। राम नाईक उत्तर प्रदेश के 33वें राज्यपाल थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Board 12th Topper List 2026: 97.60% के साथ शिखा वर्मा इंटर टॉपर, टॉप 3 में सभी लड़कियां, देखें लिस्ट
UP Board 10th 12th Result 2026 Out यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट upresults.nic.in पर जारी, Direct Link से तुरंत करें चेक