इस सांसद के खिलाफ दर्ज हैं सबसे ज्यादा 78 केस, इस बार लगा भैंस चोरी का आरोप

Published : Sep 03, 2019, 12:07 PM ISTUpdated : Sep 03, 2019, 12:30 PM IST
इस सांसद के खिलाफ दर्ज हैं सबसे ज्यादा 78 केस, इस बार लगा भैंस चोरी का आरोप

सार

सांसद पर आरोप है कि उन्होंने यतीमखाने में रहने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर लूटपाट की और उनकी भैंसे खुलवाकर ले गए।

रामपुर. यूपी के रामपुर से सपा सांसद आजम खान के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने यतीमखाने में रहने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर लूटपाट की और उनकी भैंसे खुलवाकर ले गए। इस केस में आजम के साथ साथ पूर्व सीओ आलेहसन, सांसद के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, सपा नेता वीरेंद्र गोयल, एसओजी के सिपाही धर्मेंद्र और ठेकेदार इस्लाम का नाम भी शामिल है। बता दें, इस मामले में आजम के खिलाफ पहले से ही सात केस दर्ज हैं। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले कमर ने ये केस दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि 15 अक्टूबर 2016 के दिन तत्कालीन सीओ आले हसन खां, सिपाही धर्मेद्र, शानू खां, इस्लाम ठेकेदार के अलावा सपा नेता वीरेंद्र गोयल सहित तीस अज्ञात लोग घर में घुस गए। उन्होंने पूरा सामान घर से बाहर फेंक दिया। उसके बाद मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान घर में बंधी चार भैंसें भी खोलकर ले गए। जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने चरस स्मगलिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

इसके अलावा इरफान ने आरोप लगाया कि यही आरोपी उसके घर में भी घुसे थे। परिवार के साथ मारपीट कर सभी को घर से निकाल दिया। इसके बाद घर पर बुलडोजर चलवाकर भैंस खोलकर ले गए। इरफान का कहना है कि उसकी भैंस आजम खां की गोशाला में बंधी है। इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही लूट का मुकदमा भी दर्ज किया है।

आजम पर अब तक दर्ज हो चुके हैं 78 केस 
सपा सांसद आजम पर अब तक कुल 78 केस दर्ज हो चुके हैं। ये देश के पहले ऐसे सांसद हैं जिसके खिलाफ इतने केस दर्ज हुए हैं। इनमें से अधिकांश मुकदमे उनके सांसद बनने के बाद दर्ज हुए। आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जा करने के आरोप में इनके खिलाफ 28 केस दर्ज है। यतीमखाना प्रकरण में 9 केस दर्ज हो चुके हैं। शत्रु संपत्ति के मामले में 2 केस और इनके बेटे अब्दुल्ला के दो-दो जन्म प्रमाणपत्र के आरोप में 2 केस दर्ज हैं।

कभी आजम की भैंस हुई थी चोरी
साल 2014 में आजम की भैंस चोरी हो गई थी। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। भैंस ढूंढ़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी। पुलिस को पांच महीने बाद भैंस चोर को ढूंढ निकाला था। उसे इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी सालिम इख्तियार बरेली गेट सिविल लाइन रामपुर का ही रहने वाला था। उसने आजम खान के पशु बाड़े से भैंस चोरी की थी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, उत्तर प्रदेश बना देश का सबसे बड़ा लाभार्थी राज्य
'योगी सरकार ने बदली UP की तस्वीर, फसल का मिल रहा उचित दाम'- कृषि चौपाल में किसानों ने कहा