यूपी चुनाव में बना एक और रिकॉर्ड, पहली बार चुनी गईं सबसे अधिक महिला विधायक

यूपी चुनाव 2017 में 41 महिलाओं ने जीत हासिल की थी। इसके बाद उपचुनाव में 3 महिलाओं ने जीत हासिल की। जिसके बाद विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या 44 हो गई। हालांकि 2022 के चुनाव में महिला सदस्यों की संख्या 47 हो गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2022 12:06 PM IST

गौरव शुक्ला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव में एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बना है। देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब 403 सीटों पर 47 महिला विधायक चुनी गई हैं। भले ही यह संख्या अभी भी काफी कम है लेकिन फिर भी अन्य बार की अपेक्षा इसमें बढ़ोत्तरी हुई है। वोट देने के मामले में भले ही महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर हो और उन्हें आधी आबादी का दर्जा दिया जाता हो लेकिन फिर भी पद के मामले में वह काफी कम हैं। 

Latest Videos

गौरलतब है कि यूपी चुनाव 2017 में 41 महिलाओं ने जीत हासिल की थी। इसके बाद उपचुनाव में 3 महिलाओं ने जीत हासिल की। जिसके बाद विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या 44 हो गई। हालांकि 2022 के चुनाव में महिला सदस्यों की संख्या 47 हो गई है। 

560 महिलाओं ने लड़ा चुनाव, 47 को मिली जीत 
यूपी चुनाव में इस बार 560 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें से सिर्फ 47 महिलाओं को ही जीत हासिल हो सकी। अगर दलवार विजय महिला उम्मीदवारों की बात की जाए तो इसमें सबसे आगे बीजेपी का नाम है। बीजेपी से 29 महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि समाजवादी पार्टी की 14 महिला प्रत्याशी चुनकर विधानसभा पहुंचेंगी। 

कांग्रेस पार्टी की ओर से भले ही 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया हो लेकिन कांग्रेस की सिर्फ एक महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इसके अलावा अपना दल एस की भी 3 महिला प्रत्याशी विधायक चुनी गई हैं। 

जानिए कब कितनी महिला प्रत्याशियों ने जीता चुनाव
* वर्ष 1991 में 226 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी जिसमें 10 महिलाएं विधायक चुनी गईं। 
* वर्ष 1993 में 259 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी जिसमें 14 महिलाएं विधायक चुनी गईं। 
* वर्ष 1996 में 117 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी जिसमें 20 महिलाएं विधायक चुनी गईं। 
* वर्ष 2002 में 344 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी जिसमें 26 महिलाएं विधायक चुनी गईं। 
* वर्ष 2007 में 370 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी जिसमें 23 महिलाएं विधायक चुनी गईं। 
* वर्ष 2012 में 583 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी जिसमें 35 महिलाएं विधायक चुनी गईं। 
* वर्ष 2022 में 560 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी जिसमें 47 महिलाएं विधायक चुनी गईं। 


यूपी चुनाव में बढ़े वोटबैंक को बरकरार रखने के लिए सपा ने तैयार किया ये प्लान, अखिलेश खुद करेंगे समीक्षा

सांसद होने के साथ ही विधायक भी चुने गए अखिलेश यादव और आजम खां, जानिए कब तक दोनों पदों पर रह सकते हैं बने

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024