भ्रामक खबरें फैलाकर देश की एकता को खत्‍म कर रहे पोर्टल और यूट्यूब चैनल: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर गुरुवार को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर हो रही कार्रवाई को जायज ठहराया। उन्‍होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को खत्‍म करने के लिए भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2021 11:55 AM IST / Updated: Dec 23 2021, 05:32 PM IST

आगरा: गुरुवार को केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag thakur) आगरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर हो रही कार्रवाई को जायज ठहराया। उन्‍होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को खत्‍म करने के लिए भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले पोर्टल और यूट्यूब चैनलों (Portals and youtube channels)  पर कार्रवाई जारी रहेगी, इनके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। यूपी में विधानसभा चुनाव (UP BVidhansabha chunav 2022) को लेकर उन्‍होंने कहा कि चयन ईमानदार सोच वाले व्‍यक्ति का होना चाहिए।

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे थे अनुराग ठाकुर 
केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर गुरुवार को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। वे यहां सांसद खेल स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने आए थे। केंद्रीय मंत्री के समक्ष भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग उठाई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा राज में दंगल हो रहे हैं और सपा राज में दंगे होते थे। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को बुलाकर सम्मानित किया। 

Latest Videos

रेड के मुद्दे पर अखिलेश से पूछा सवाल
अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के विकास रथ पर उन्होंने कहा कि वो इनकम टैक्‍स रेड (INcome tax raid) पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनके साथियों के पास काला धन कहां से आया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के विकास की बजाय धर्म पर आधारित होने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोच ईमानदार, काम दमदार, सबका विकास, भाजपा साथ। बात अकेले धर्म ही नहीं है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में जिस तेजी से देश का विकास हुआ है, उतना किसी और सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सवाल पर कहा कि जनता की चाह है और सांसद चाहर ने इस मुद्दे को उठाया है। हम प्रयास करेंगे कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

आगरा में की स्टेडियम बनाने की घोषणा 
केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि वो प्रदेश सरकार से जमीन चिन्हित कर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की प्रोजेक्ट रिपोर्ट को भेजने के लिए बोलेंगे। प्रोजेक्ट रिपोर्ट आते ही केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाएंगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशभर में एक हज़ार खेलो इंडिया सेंटर खोले जाएंगे। इससे पूर्व खिलाड़ियों के लिए प्रतिभाओं को तराश कर आय के साधन भी विकसित होंगे।

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।