रोजगार सेवक से पहले किया दुष्कर्म, जेल जाने की डर से मंदिर में एपीओ ने की शादी


मुकदमा दर्ज होने पर पीड़ित महिला रोजगार सेवक ने गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जेल जाने के डर से एपीओ ने पीड़िता से संपर्क कर शादी के लिए राजी किया। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2019 9:36 AM IST

महराजगंज (उत्तर प्रदेश)। रोजगार सेवक से दुष्कर्म करने वाले अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) ने शादी रचा ली। यह शादी उसने खुद की गिरफ्तारी के डर से मंदिर में पीड़िता से की।

शादी का झांसा देकर किया था दुष्‍कर्म
निचलौल थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रोजगार सेवक है। तहसील क्षेत्र के एक एपीओ से उसका नजदीकी संबंध हो गया। आरोप है कि एपीओ ने शादी का झांसा देकर रोजगार सेवक के साथ दुष्कर्म किया।

Latest Videos

दूरी बनाने की शिकायत
बीते कई दिनों से आरोपित एपीओ पीड़िता से दूरी बनाने लगा। इसी बीच उसका तबादला जिला मुख्यालय पर हो गया। 10 दिसंबर को पीड़िता ने निचलौल थाने में शादी का झांसा देकर एपीओ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बिना देर किए पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी से बचती रही।

जेल जाने के डर से की शादी
मुकदमा दर्ज होने पर पीड़ित महिला रोजगार सेवक ने गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जेल जाने के डर से एपीओ ने पीड़िता से संपर्क कर शादी के लिए राजी किया। फिर दोनों क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर में मंगलवार शाम को पहुंचे और शादी कर ली।

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास