आग में झुलसा रामलीला में ताड़का का रोल कर रहा कलाकार, हालत गंभीर

Published : Sep 30, 2019, 01:33 PM ISTUpdated : Sep 30, 2019, 01:35 PM IST
आग में झुलसा रामलीला में ताड़का का रोल कर रहा कलाकार, हालत गंभीर

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में नवरात्रि के अवसर पर चल रही रामलीला में उस समय हड़कंप मच गया जब ताड़का के कपड़ों में अचानक आग लग गई। आननफानन में दर्शकों व अन्य कलाकारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ताड़का का रोल कर रहे कलाकार की हालत बिगड़ गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

मुजफ्फरनगर( UTTAR PRADESH ). यूपी के मुजफ्फरनगर में नवरात्रि के अवसर पर चल रही रामलीला में उस समय हड़कंप मच गया जब ताड़का के कपड़ों में अचानक आग लग गई। आननफानन में दर्शकों व अन्य कलाकारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ताड़का का रोल कर रहे कलाकार की हालत बिगड़ गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

मामला कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले का है। यहां मुहल्ले के लोगों द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है। रविवार देर रात रामलीला का मंचन  चल रहा था। इसी दौरान मंच पर ताड़का का किरदार निभा रहे अंकित के कपड़ों में अचानक आग लग गई। दर्शकों और कलाकारों ने संयुक्त प्रयास कर आग पर काबू पाया। 

आग पर केरोसीन का फुहार मारने के दौरान हुआ हादसा 
स्थानीय लोगों की माने तो रामलीला मंच पर ताड़का का किरदार निभा रहा अंकित अपने मुंह में मिट्टी का तेल भरकर आग पर फुहार मार रहा था।  तभी अचानक अंकित के कपड़ों में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। दर्शकों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।  लेकिन तब तक अंकित आग में 70 फीसदी झुलस चुका था। अंकित को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित
Ganga Expressway 2026: 29 अप्रैल को होगा लोकार्पण, यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार