औरैया: बेटी के हाथ-पैर बाध यमुना में फेंक दिया शव, छोटी सी गलती पर घरवालों ने दी सजा-ए-मौत

Published : Sep 29, 2022, 04:24 PM IST
औरैया: बेटी के हाथ-पैर बाध यमुना में फेंक दिया शव, छोटी सी गलती पर घरवालों ने दी सजा-ए-मौत

सार

यूपी के औरैया में अपनी मर्जी से शादी करने पर घरवालों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर हाथ-पैर बांध शव को बोरे में भरकर यमुना नदी में फेंक दिया। वहीं पुलिस ने बीते बुधवार की शाम महिला के शव को नदी से बरामद कर लिया। 

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी मर्जी से शादी करने पर पिता और भाई ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार शाम पुलिस ने यमुना नदी से एक महिला का हाथ-पैर बंधा शव बरामद किया। इस मामले पर दो दिन पहले ही महिला के पति ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। महिला के पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़की के मायके वाले उसे अपने साथ लेकर गए थे। बुधवार को पति द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई थी। इस मामले पर नामजद आरोपियों के खिलाफ अजीतमल कोतवाली शिकायत दर्ज की गई है। 

धूमधाम से शादी करने का किया था वादा
मृतका के पति रिशाल सिंह ने बताया कि उसने ह्रदयेश कुमारी से 4 सितंबर 2021 को आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद वह 2 माह तक साथ रहे। तभी पत्नी के पिता और भाई उसे लेने आए। रिशाल ने बताया कि उन्होंने उससे धूमधाम से शादी करने का वादा किया और पत्नी को साथ लेकर मायके चले गए। कुछ दिन बीतने के बाद रिशाल के ससुराल वालों ने उसकी पत्नी से मुलाकात बंद करवा दी। जिस पर ह्रदयेश कुमारी ने उसे एक पत्र भेजा था। इस पत्र में लिखा था कि पिता यशवीर व भाई सीपू, शिल्पू, भाभी श्वेता उसकी शादी कहीं और तय कर रहे हैं। लेकिन उसने शादी से मना कर दिया। 

परिजनों ने दी जान से मारने की धमकी
बताया गया कि इस दौरान ह्रदयेश कुमारी पर शादी का जबरन दबाव बनाया जाने लगा और घरवालों की मर्जी से शादी न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। जिसकी रिकॉर्डिंग युवती ने रिशाल को सतर्क किया। रिशाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि यशवीर, सीपू, शिल्पू, भाभी श्वेता व बुआ ने 25 सितंबर 2022 को उसकी पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। पति द्वारा प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपियों से पूछताछ करने पहुंच गई। 

पुलिस ने घरवालों के खिलाफ दर्ज किया केस 
सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों से पूछताछ की है। इस दौरान चौकीदार को भी सक्रिय किया। चौकीदार सत्यपाल ने पुलिस को ह्रदयेश का शव जुहीखा पुल के पास यमुना नदी में डाले जाने की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ अजीतमल ने जुहीखा पुल के किनारे यमुना नदी से शव को बरामद किया। मृतका के हाथ-पैर बंधे मिले। साथ ही उसकी जीभ भी बाहर निकली हुई थी। सीओ ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतावाली प्रभारी नीरज यादव ने कहा कि नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज किया गया है।

औरैया: शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत, पुलिस ने नहीं लिया एक्शन तो पीड़ित परिवार ने SP से लगाई मदद की गुहार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां