टॉयलेट में 6 साल की मासूम से ऑटो चालक कर रहा था रेप की कोशिश, पकड़ा गया तो हुआ ऐसा हाल

Published : Dec 26, 2019, 05:51 PM ISTUpdated : Dec 26, 2019, 05:55 PM IST
टॉयलेट में 6 साल की मासूम से ऑटो चालक कर रहा था रेप की कोशिश, पकड़ा गया तो हुआ ऐसा हाल

सार

मां के साथ अस्पताल में थी। बच्ची टॉयलेट के लिए अस्पताल के शौचालय में जा रही थी, तभी एक ऑटो चालक भी पीछे से घुस आया और उस युवक ने बच्ची को दबोच लिया।

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) । ऑटो चालक ने महिला अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

मां का चल रहा था ईलाज
मुरादाबाद के महिला जिला अस्पताल में एक महिला का इलाज चल रहा था। उसकी 6 साल की बच्ची भी अपनी मां के साथ अस्पताल में थी। बच्ची टॉयलेट के लिए अस्पताल के शौचालय में जा रही थी, तभी एक ऑटो चालक भी पीछे से घुस आया और उस युवक ने बच्ची को दबोच लिया।

पुलिस ने भेजा आरोपी को जेल
युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो बच्ची ने चीखना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर उसके परिजन और अन्य लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ऑटो चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
Atiq Ahmed Family: अतीक अहमद के परिवार में अब कौन-कौन? जानें बीवी शाइस्ता परवीन समेत पांचों बेटों का हाल