अयोध्या: महंत नृत्य गोपाल दास को मिला महर्षि वशिष्ठ सम्मान, राममन्दिर ट्रस्ट के महासचिव ने कार्य को बताया महान

Published : Sep 20, 2022, 02:55 PM IST
अयोध्या: महंत नृत्य गोपाल दास को मिला महर्षि वशिष्ठ सम्मान, राममन्दिर ट्रस्ट के महासचिव ने कार्य को बताया महान

सार

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के महर्षि वशिष्ठ सम्मान से अलंकृत किया गया। इस दौरान वहां कार्यक्रम में जनपद के कई प्रसिद्ध साधु-संतों की मौजदूगी रही। 

अनुराग शुक्ला
अयोध्या:
वशिष्ठावतार के रूप में ख्याति प्राप्त पं. उमापति त्रिपाठी के 229  वीं जयंती के अवसर पर महर्षि वशिष्ठ सम्मान से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष  महंत नृत्य गोपाल दास को अलंकृत किया गया। इसी कड़ी में स्वतंन्त्रता आन्दोलन के प्रमुख क्रान्तिकारी रहे वृजनन्दन ब्रह्मचारी सम्मान से रामनगरी के ही सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक एवं संत  गौरी शंकर दास (गवैया) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए हुए लोगों का अभिवादन वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने किया।

'ये महान कार्य है सतत चलता रहना चाहिए'
इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा सम्मान देने का कार्य अक्सर सरकारें करतीं हैं। लेकिन जब यह कार्य समाज करने लगता है तो यह अपने आप मे एक महान कार्य हो जाता है। उन्होंने कहा समाज के द्वारा स्वतंत्र रूप से यह प्रक्रिया चलती रहनी चाहिए और जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया है उनके लिए यह सम्मान नहीं बल्कि सामूहिक प्रणाम निवेदित किया गया है। वहीं महंत नृत्य गोपाल दास को यह सम्मान दिए जाने के बाद साधु-संतों में भी उत्साह दिखाई पड़ा। 

इन संतो -महंतो की रही मौजूदगी 
विवेक सृष्टि में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ वशिष्ठावतार पंडित उमापति त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा हमारा सत्कर्म  कि पूर्वाचार्य मनीषियों के चिंतन करने का अवसर प्राप्त हुआ और वशिष्ठ फाउंडेशन के माध्यम से महान विभूतियों के आशीर्वाद का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर लक्ष्मण किलाधीश महंत मैथिलीरमण शरण, हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदिनी शर्मा, दर्शन भवन की महंत डॉक्टर ममता शास्त्री,हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण, डॉ सुनीता शास्त्री महंत गिरीश दास, महंत राजू दास, महेश योगी, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, विकास सिंह सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थित रही।

यूपी में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को शौचालय के पास ही परोस दिया गया खाना

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
शव देखकर भावुक हुए डिप्टी CM, खुद दिया कंधा; लखनऊ ट्रिपल मर्डर के बाद हुए बड़े ऐलान