अयोध्या: जानिए किस दिन गर्भगृह में विराजमान होंगे रामलला, पूजन को लेकर मुख्य पुजारी ने दी खास जानकारी

Published : May 29, 2022, 12:09 PM IST
अयोध्या: जानिए किस दिन गर्भगृह में विराजमान होंगे रामलला, पूजन को लेकर मुख्य पुजारी ने दी खास जानकारी

सार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण लगातार गति पकड़ता दिख रहा है। इस बीच रामलला 24 जनवरी 2024 को शुभ मुहूर्त में गर्भगृह में विराजमान होंगे। इसको लेकर व्यापक तैयारी चल रही हैं। 

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में इन दिनों भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य लगातार गति पकड़ता दिख रहा है। इस बीच श्रीराम तीर्थ क्षेत्र के देखरेख में बन रहे मंदिर के गर्भगृह का निर्माण लाल पत्थर से हो रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद रामलला शुभ मुहूर्त में 24 जनवरी 2024 को इसमें विराजमान होंगे। 

24 जनवही को विराजमान होंगे श्रीराम लला 
श्रीराम लला जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने इसको लेकर जानकारी दी। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि भगवान श्रीराम के मंदिर में प्रगति का कार्य 2023 तक पूरा हो जाएगा। इस भव्य मंदिर में गर्भगृह लाल पत्थर से बन रहा है। इसी बीच शुभ मुहूर्त 24 जनवरी 2024 को श्रीराम लला को विराजमान किया जाएगा। अयोध्या में भव्य मंदिर में गर्भगृह का निर्माण कार्य एक जून से प्रारंभ हो जाएगा। एक जून को सीएम योगी आदित्यनाथ गर्भगृह के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके पहले 25 मार्च 2020 को श्री राम लला को टेंट के मंदिर से निकालकर मानस मंदिर में भी स्थापित किया था। 

40 विद्वान सर्वदेव अनुष्ठान का संचालन करवाएंगे
ज्ञात हो कि श्रीराम लाल मंदिर के गर्भगृह निर्माण कार्य को लेकर मंदिर प्रांगण में 5 दिवसीय पूजन कार्य प्रारंभ हो गया है। इस बीच अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय पूजन में यजमान बने। 5 दिवसीय पूजन में देश के चुनिंदा 40 विद्वान सर्वदेव अनुष्ठान का संचालन करवाएंगे। अनुष्ठान में सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन अर्चन किया जा रहा है। आपको बता दें कि श्रीराम लला मंदिर में गर्भ गृह के भूमि पूजन पर इसे फूल बंगले से सज्जित किया जाएगा। इसी के साथ यहां पर एक जून को होने वाले भूमि पूजन को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। साज सज्जा की तैयारी आशीष मिश्रा को सौंपी गई है। यह वह आशीष मिश्रा हैं जिन्होंने भूमि पूजन में साज-सज्जा की थी। 

राम-कृष्ण में भेद नहीं तो मथुरा और अयोध्या में क्यों? वर्शिप एक्ट 1991 देवकीनंदन ठाकुर ने दी चुनौती

कानपुर में राजधानी पान मसाला, तंबाकू पर छापेमारी में दंग रह गए अधिकारी, जानिए कैसे चल रहा था पूरा खेल

बुलंदशहर: मदरसे में तालीम ले रहे छात्र ने नाबालिग साथी को उतारा मौत को घाट, अन्य छात्रों में भी खौफ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी