दीपोत्सव पर अयोध्या को मिलेगी 4 हजार करोड़ की 66 परियोजनाओं की सौगात, जानिए क्या है इसमें शामिल

यूपी की रामनगरी अयोध्या को सीएम योगी दीपोत्सव के मौके पर 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने जा रही है। इनमें से कई परियोजनाएं वर्ष 2024 से पहले ही पूरी हो जाएंगी। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद अयोध्या में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2022 5:29 AM IST / Updated: Oct 28 2022, 10:16 AM IST

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या के विकास के लिए योगी सरकार लगातार काम रही है। वर्ष 2017 से पहले अयोध्या राजनीतिक रूप से इतनी महत्वपूर्ण नहीं थी। लेकिन प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद यही अयोध्या आज वैश्विक नगरी बनकर उभर रही है। बता दें कि सीएम योगी ने अयोध्या के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। राम नगरी अयोध्या को 23 अक्टूबर पर आयोजित होने जा रहे भव्य दीपोत्सव के बीच राज्य की योगी सरकार 04 हजार करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं की सौगात देगी। अयोध्या में वर्तमान में 20 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं चल रहीं हैं। इनमें से लगभग 17 सौ करोड़ की परियोजनाएं दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। बता दें कि वर्ष 2024 के पहले ही राम नगरी अयोध्या वेश्विक रूप ले लेगी। इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि विभिन्न विभागों के ज्यादातर प्रोजेक्ट्स 2024 के पहले पूरे हो जाएंगे।

अयोध्या के विकास पर योगी सरकार लगातार कर रही काम
इस प्रोजेक्ट्स में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर, काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर बन रहा 'श्रीराम जन्मभूमि काॉरिडोर' भी शामिल है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद अयोध्या में सबसे अधिक तीन हजार करोड़ रुपये ''ग्रीन फिल्ड टाउनशिप'' विकसित करने में खर्च कर रहा है। बता दें कि यह परियोजना भी मार्च 2024 तक पूरी हो जाएगी। अभी तक तकरीबन 83 फीसदी भूमि की खरीद पूरी हो चुकी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में पूरा सहयोग कर रही है। इसके अलावा सरकार नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई सड़कों के निर्माण पर तकरीबन 12 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इनका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

सीएम योगी परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
वहीं चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 6,657 करोड़ और ,5924 करोड़ की लागत से साढ़े 67 किमी लंबा अयोध्या बाईपास बनाया जा रहा हैं। बता दें कि लगभग 4 हजार करोड़ की कुल 66 परियोजनाएं, दीपोत्सव पर लोकार्पित होंगी। दिवाली के अवसर पर योगी सरकार 66 परियोजनाओं का लोकार्पण करेगी। जिनमें से नगर विकास, परिवहन, आवास व शहरी नियोजन, लोक निर्माण, पर्यटन, दुग्ध विकास से जुड़ी कई योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। नगर विकास विभाग की ओर से पेयजल योजना के फेज-3 का लोकार्पण होगा। इस परियोजना के जरिए क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराया जाएगा। 

वर्ष 2024 से पहले पूरी होंगी कई परियोजनाएं
इसके अलावा प्रदेश सरकार की तरफ से अयोध्या में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का भी निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि परिवहन विभाग की इस महत्वकांक्षी योजना पर 856.84 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार इस बहुप्रतीक्षित योजना के जरिए लोगों को जड़ने का काम करेगी। इसके साथ ही अयोध्या में क्वीन हो मेमोरियल पार्क का भी निर्माण करवाया जाएगा। पर्यटन विभाग की इस योजना पर 2192.03 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सरकार की महत्वपूर्म योजनाओं मे से एक है। इसके अलावा योगी सरकार कुंडों के विकास के लिए भी संकल्पित है। हनुमान कुंड व स्वर्डखनी कुंड का विकास भी होगा। हनुमान कुंड पर 145.44 और स्वर्ण कुंड पे 106.45 लाख रुपये खर्च होंगे।

अयोध्या दीपोत्सव: रामलला के दरबार में पहला दीप जलाकर PM मोदी देंगे संदेश, 2024 में देखेगी अंतरराष्ट्रीय झलक

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष का स्वागत
ओम बिरला की किस बात पर आगबबूला हुआ पूरा विपक्ष, हंगामे से गूंजा सदन
Weather Update: दिल्ली-NCR में मॉनसून की एंट्री...UP–बिहार में जानें वेदर अपडेट्स|Monsoon
ओम बिरला के परिवार में एक से बढ़कर एक सूरमा, कोई डॉ-कोई CA, बेटी क्रैक कर चुकी है UPSC
PM Modi-Rahul Gandhi ने एक-दूसरे से मिलाया हाथ, फिर ओम बिरला को ले गए कुर्सी तक