SP नेता के खिलाफ एक और केस दर्ज होने पर फूटा आजम खां की पत्नी का गुस्सा, कहा- पुलिस ने बना लिया फैशन

Published : Dec 03, 2022, 10:16 AM IST
SP नेता के खिलाफ एक और केस दर्ज होने पर फूटा आजम खां की पत्नी का गुस्सा, कहा- पुलिस ने बना लिया फैशन

सार

सपा नेता आजम खां पर महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस पर हमला बोला है। पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने कहा कि पुलिस ने आजम खां के खिलाफ केस दर्ज करना फैशन बना लिया है।

रामपुर: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खां पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने पुलिस पर निशाना साधा है। तजीन फात्मा ने कहा कि पहले तो आजम खां की विधायकी चली गई और फिर इसके बाद चुनाव आयोग द्वारा उनके मतदान करने के अधिकार को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि क्या अब आजम खां को वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है। तजीन फात्मा हमलावर होते हुए कहा कि आजम खां सत्ताधारी पार्टी पर हमला न बोले इसलिए उनके खिलाफ एक के बाद एक केस दर्ज किए जा रहे हैं।

आजम खां की पत्नी ने पुलिस पर साधा निशाना
पूर्व विधायक फात्मा ने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस ने आजम खां के खिलाफ केस दर्ज करने का फैशन बना लिया है। जब वह मुंह खोलते हैं तो एफआईआर दर्ज कर ली जाती है। उन्होंने कहा कि आजम खां ने किसी मां-बहन के खिलाफ ऐसी कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है। उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। पुलिस महिलाओं के साथ अभद्रता कर उन्हें धमका रही है। तजीन फात्मा ने कहा कि वह खुद इसका शिकार हुई हैं। उन्होंने बताया कि वह एक मरीज को मिलने गई थीं। इसके 2-3 मिनट बाद ही पुलिस वाले वहां आए और दरवाजा खटखटाने लगे। जब दरवाजा नहीं खोला गया तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया।

सपा नेता ने महिलाओं के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी
सपा नेता आजम खां की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बाद एक पुलिसकर्मी मे इंस्पेक्टर से उनकी फोन पर बात कराई। बात करने पर इंस्पेक्टर ने अभद्र लहजे का इस्तेमाल करने हुए कहा कि 5 दिसंबर तक अपने घर में बैठिये बाहर मत निकलो। उन्होंने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से भी की है। बता दें कि आजम खां भी इससे पहले पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगा चुके हैं। रामपुर के गंज थाने में एक बार फिर आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा के दौरान आजम खां ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

'रामपुर उपचुनाव में बीजेपी को घोषित कर दें विजेता' जानिए क्यों आजम खां पुलिस पर हुए हमलावर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चार्जिंग स्टैंड की आड़ में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 30 हजार शीशियां बरामद
बात-बात पर FIR? नेहा सिंह का नया वीडियो आग की तरह फैल रहा सोशल मीडिया पर