भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में साथ आए बाबू कुशवाहा, ओवैसी व वामन मेश्राम, कहा- सरकार में होंगे 2 CM और 3 Dy CM

Published : Jan 22, 2022, 03:02 PM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 04:20 PM IST
भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में साथ आए बाबू कुशवाहा, ओवैसी व वामन मेश्राम, कहा- सरकार में होंगे 2 CM और 3 Dy CM

सार

भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की ओर से ऐलान किया गया कि सत्ता में आने पर 2 सीएम और 3 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इसमें एक सीएम पिछड़े समाज से होगा औस दूसरा सीएम दलित समाज से होगा। इसी के साथ 3 उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिसमें से एक मुस्लिम समाज से होगा। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में 5 पार्टी शामिल हैं। 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। इस दौरान वहां AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा और BAMCEF(बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एंप्लाई फेडरेशन),भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम की मौजूदगी रही। इस दौरान बताया गया कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के सत्ता में आने के बाद 2 सीएम बनाए जाएंगे। इसमें एक सीएम पिछड़े समाज से होगा और दूसरा सीएम दलित समाज से होगा। इसी के साथ 3 उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिसमें से एक मुस्लिम समाज से होगा। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में 5 पार्टी शामिल हैं। 


बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुछ साथी अभी और भी हमारे संपर्क में हैं जल्द ही उन्हें ने भी मौर्चा में लाया जाएगा। हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं और हमारी वही विचारधारा है जो संविधान की मंशा है। इस दौरान नई शिक्षा नीति को लेकर कहा गया कि जब वह जमीन पर उतरेगी तभी समझ में आएगा कि वह हित में है या अहित में। 

वामन मेश्राम ने कहा कि इस गठबंधन के ऐलान के बाद बीजेपी और समाजवादी के बीच में जो लड़ाई हो रही है वह अब बीजेपी और भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के बीच होगी। समाजवादी गठबंधन अब तीसरे नंबर पर चला जाएगा। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट