बदायूं में रेलवे स्टेशन के सामने झाड़ियों में इस हालत में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की है आशंका

Published : Sep 17, 2022, 05:09 PM IST
बदायूं में रेलवे स्टेशन के सामने झाड़ियों में इस हालत में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की है आशंका

सार

यूपी के जिले बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने बाग की झाड़ियों में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि किशोरी नजदीक गांव की रहने वाली थी। 

बदायूं: उत्तर प्रदेश के जिले बदायूं में खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने एक किशोरी का शव रेलवे स्टेशन के सामने बाग की झाड़ियों में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया। उसके बाद मृतका के परिजन को बताया। बेटी को देखकर स्वजन का आरोप है कि बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि किशोरी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

किशोरी की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक
जानकारी के अनुसार शहर के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने ही झाड़ियों में शनिवार को 15 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा मिला। ऐसा बताया जा रहा है कि किशोरी  नजदीक गांव की रहने वाली थी। उसको मिर्गी के दौरे पड़ते थे। वह खुद ही अपने घर से बाहर निकल आती थी। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं और उसके मुंह पर मिट्टी लगी मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। गांव निवासी अनुसूचित जाति कि किशोरी शुक्रवार देर शाम से लापता थी। वह अपनी मां के साथ बाजार गई थी लेकिन किसी तरह वह बाजार में ही छूट गई। मानसिक रूप से कमजोर थी और आसपास के क्षेत्र में घूमती रहती थी लेकिन रात में वह खुद ही घर आ जाती थी या फिर कभी पुलिसवाले या गांव वाले लोग उसे छोड़ जाते थे लेकिन शुक्रवार को ऐसा नहीं हुआ।

किशोरी की बहन और भाई ने पुलिस पर लगाए आरोप
आसपास के लोगों का कहना है कि किशोरी ने शुक्रवार की शाम को रेलवे स्टेशन पर समोसे भी मांग कर खाए थे। इसके बाद क्या हुआ किसी को कोई जानकारी नहीं है। शनिवार की सुबह किशोरी का शव मिला है। उसके गले पर काटे जाने के निशान लग रहे थे। किशोरी की बहन और भाई ने सीधे पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए है। इसके साथ ही दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका जताई है। सूचना मिलते ही एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ बिसौली ओजस्वी चावला भी मौके पर पहुंच गए है। जांच पड़ताल की जा रही है। अब तक पुलिस अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है। वहीं फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अभी मामला संदिग्ध लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।

मैक्सिको के प्रेमी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से आगरा में की शादी, 2 घंटे में निभाई गई हर एक रस्म

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPSC CSE 2025 Result: योगी सरकार की अभ्युदय योजना का असर, यूपीएससी 2025 में 6 छात्रों का चयन
Lucknow Mausam Today: आज धूप और गर्मी छुड़ाएगा पसीने! जानिए लखनऊ में बढ़ती गर्मी का हाल