बदायूं: दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी के कपड़ों को भेजा फॉरेंसिक लैब, मुकदमे को ट्रायल पर लाने की शुरू हुई कोशिश

Published : Sep 20, 2022, 10:11 AM IST
बदायूं: दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी के कपड़ों को भेजा फॉरेंसिक लैब, मुकदमे को ट्रायल पर लाने की शुरू हुई कोशिश

सार

यूपी के बदायूं में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी के कपड़ों और डीएनए सेंपल को फॉरेंसिक लैब मुरादाबाद भेज दिया है। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया था। 

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में बीते शुक्रवार को एक दलित लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र यादव घटना के 12 घंटे बाद हिरासत में ले लिया था। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस अब उसे सजा दिलाने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता के कपड़े फॉरेंसिक लैब मुरादाबाद भेज दिए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी का डीएनए सैंपल भी प्रिजर्व करके भेज दिया गया है। इस घटना के दौरान फैजगंज बेहटा के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की खेत में काम कर रही थी। 

आरोपी ने दुष्कर्म के बाद की थी पीड़िता की हत्या
मृतका के परिजनों के अनुसार, पीड़िता ने अपने भाई से पकौड़ी खाने के लिए 20 रुपए लिए थे। इस दौरान उसे मिठाई की दुकान पर आरोपी बैठा मिल गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग को घर छोड़ने के बहाने स्टेशन के पीछे प्लाट में ले गया था। उसने पीड़िता को मिठाई दी और थोड़ी देर वहीं पर रुकने के लिए बोला। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया और जब लौटकर आया तो उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने उसकी शिकायत घर पर करने के लिए कहा तो आरोपी ने लड़की के मुंह में मिट्‌टी भरकर उसे दबा दिया। जब कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई तो उसके चेहरे पर भी गीली मिट्‌टी पोत दी।

साक्ष्यों को भेजा गया फॉरेंसिक लैब
आरोपी जितेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म और हत्या करने के बाद वह अपने घर पहुंचकर कपड़ों को धो डाला और तौलियां बांध कर नशे में धुत होकर वह अपने आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। देर रात तक वह गांव में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था। इसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी के कपड़ों को कस्टडी में लेते हुए डीएनए सैंपल और पीड़िता की स्लाइड आदि एफएसएल को भेज दिया है। वहीं SHO मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम सैंपल लेकर चली गई है। रिपोर्ट के आधार पर विवेचना कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने मृतका का पोस्टमार्टम किया था। 

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की सांस की नली में मिट्‌टी मिलने के साथ ही उसके शरीर पर कई चोट के भी निशान मिले हैं। किशोरी ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया था। जिस कारण उसके शरीर पर चोट के निशान पड़े थे। वहीं उसका वजाइनल स्वाब सुरक्षित रखा गया है। शनिवार देर रात किशोरी के शव को दफना दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का केस दर्ज किया है। नाबालिग की लाश आसफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे से बरामद की गई थी। 

बदायूं में दलित किशोरी ने दुष्कर्म के दौरान आरोपी को लिया था पहचान, युवक ने इस तरह से उतार दिया मौत के घाट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kanpur Weather Today: क्या कानपुर में आज बढ़ेगी ठंड? 23 जनवरी का मौसम अपडेट
Prayagraj Weather Today: 23 जनवरी को प्रयागराज में बढ़ेगी ठंड! जानिए संगम क्षेत्र का मौसम अपडेट