हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद उसकी मुस्लिम महिला मित्र की हुई मौत, थाने बुलाकर की गई थी पूछताछ

Published : Nov 24, 2022, 10:47 AM IST
हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद उसकी मुस्लिम महिला मित्र की हुई मौत, थाने बुलाकर की गई थी पूछताछ

सार

यूपी के बदायूं में हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप की हत्या के बाद उसकी महिला मित्र की भी मौत हो गई। ज्ञात हो कि इस महिला मित्र को पुलिस ने थाने बुलाकर पूछताछ की थी। 

बदायूं: मूसाझाग के गांव गिधौल निवासी हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप की हत्या मामले में उझानी के एक गांव निवासी उसकी महिला मित्र से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद शाम को ही उस महिला मित्र की भी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस को जैसे ही इस बात का पता लगा तो परिजनों से बात की गई।

डेंगू से पीड़ित थी मुस्लिम महिला मित्र, घर आने के बाद थी परेशान 
परिजनों ने बताया कि पुलिस उनकी बेटी को लेकर गई थी उसके मोबाइल चेक करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। घर आने के बाद से वह काफी परेशान थी और डेंगू बुखार से भी पीड़ित थी। अचानक ही तबियत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। ज्ञात हो कि गिधौल निवासी प्रदीप कश्यम की हत्या शनिवार को सुबह हुई थी। इस मामले में उसके भाई ने गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में धीरेंद्र और फुलवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि पुलिस इसके बाद भी इस मामले को संदेह की नजर से देख रही थी। 

महिला मित्र से लगातार होती थी प्रदीप की बात
पुलिस को आशंका थी कि हत्या के पीछे कोटे के विवाद के अलावा दूसरा कारण भी हो सकता है। मामले की जांच शुरू की गई तो प्रदीप के मोबाइल की कॉल डिटेल्स से कई नंबर हाथ लगे। कई नंबर ऐसे थे जिनसे लगातार बात हो रही थी। इस के चलते पुलिस ने तमाम लोगों से पूछताछ की। प्रदीप की मुस्लिम महिला मित्र को भी पुलिस ने बुलाया और पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह प्रदीप को जानती है और इसी के चलते उससे बातचीत होती है। हालांकि यहां से वापस घर जाने के बाद उस महिला मित्र की मौत हो गई। 

वृंदावन में मिला आगरा से किडनैप बच्चा, मासूम के रोने पर आरोपी ने पहले दिलाई चॉकलेट फिर अपने हाथ से खिलाया केला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम