बदायूं: जमीन के विवाद में महिला के पैर काटकर छत से फेंका नीचे, पीड़िता की बेटी ने बताया कैसे घर में घुसे आरोपी

Published : Dec 16, 2022, 03:05 PM IST
बदायूं: जमीन के विवाद में महिला के पैर काटकर छत से फेंका नीचे, पीड़िता की बेटी ने बताया कैसे घर में घुसे आरोपी

सार

यूपी के बदायूं में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद पर पड़ोसियों ने महिला के घर में घुसकर धारदार हथियार से उसके पैर काट दिए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को छत से नींचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने धारदार हथियार से महिला की टांगों पर प्रहार करने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत बेहद गंभीर है। इसके बाद आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मामले की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव धीमरपुरा की है। 

महिला पर किया जानलेवा हमला
धीमरपुरा गांव निवासी प्रदीप ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं। घटना के दौरान वह लोड लेकर कानपुर गए थे। इस दौरान प्रदीप की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता औऱ बेटी अंजली घर पर अकेली थी। वहीं उनका बेटा अंकित कोरियर कंपनी में काम करता है। वह कोरियर देने के लिए संभल के चंदौसी कस्बा गया था। रात अधिक होने के कारण अंकित अपने किसी रिश्तेदार के घर पर रूक गया था। पीड़िता की बेटी अंजलि ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे के आसपास पड़ोसी और अन्य सदस्य छत के रास्ते घर में घुस गए। वहीं सुनीता छत के कमरे में सोई थी। आरोपियों ने सुनीता के पैर काटने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
वहीं चीखने-चिल्लाने की आवाज आने पर जब अंजलि मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अंजलि ने बताया कि उसके खेत के आसपास आरोपियों के भी खेत हैं। खेत की मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। बीते 2 दिसंबर को भी पड़ोसियों से मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मामले की शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया था। अंजलि ने बताया कि आरोपी उसके भाई अंकित को मारने आए थे। लेकिन उसकी गैरमौजूदगी में पड़ोसियों ने उसकी मां पर हमला कर दिया। वहीं एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक साथ दारोगा बनीं बदायूं की 3 सगी बहनों ने रचा इतिहास, नौकरी के साथ भी जारी थी पढ़ाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राम मंदिर दान चोरी केस: क्या ये 2 शख्स ही हैं पूरी साजिश के मास्टरमाइंड?
मासूम की मौत से दहला बिजनौर: 14 साल के लड़के ने 7 साल के बच्चे को लगाया जानवरों का इंजेक्शन