यमुना नदी पार करते समय बीच में फंसी बैलगाड़ी, गोताखोरों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बागपत में यमुना नदी में एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस बीच चलाए गए रेस्क्यू अभियान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पहले भी यहां कई हादसे सामने आ चुके हैं लेकिन जिम्मेदार इस ओऱ कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2022 11:46 AM IST / Updated: Mar 27 2022, 06:45 PM IST

बागपत: जनपद में यमुना नदी में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यमुना नदी पार करते समय एक बैलगाड़ी बीच में ही फंस गई, जिससे बैलगाड़ी में सवार लोगो के साथ एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है। यमुना के बीच फंसे दर्जनों लोगों का व रेस्क्यू कर बाहर निकाले जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि गोताखोरों की मदद से सभी लोगो को सकुशल बाहर निकाल लिया गया ।

आपको बता दें कि, बागपत जनपद दो राज्यो यूपी व हरियाणा की सीमा से सटा जनपद है। जिनकी सीमा के बीच से यमुना नदी बहकर जा रही है। यहां यूपी के कुछ किसान हरियाणा में जाकर खेती करते है और अपने पशुओ के लिए चारा लेकर आते है, तो कभी हरियाणा के किसान यूपी में खेती या खरीददारी करने इधर आ जाते है।  यहां के किसान अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते है क्योंकि यमुना को पार करने के साधन नहीं है। किसानों को घूमकर काफी दूर पुल से होकर गुजरना पड़ता है। लिहाजा किसान अपनी जान को जोखिम में डालकर ही नदी पार कर लेते है। लेकिन यमुना में लगातार हो रहे अवैध खनन के चलते गहरे गहरे कुंड बन गए है जिसके कारण आये दिन हादसे होते रहते है। 

Latest Videos

समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी 
बीते शुक्रवार को भी यही हुआ कि जब सोनीपत के पौसरा गांव के रहने वाले लगभग 19 लोग बागपत आ रहे थे और यमुना नदी को बैलगाड़ी में बैठकर पार कर रहे थे तो बैलगाड़ी बीच मे ही फंस गई।  लेकिन जैसे तैसे समय रहते वहां मौजूद गोताखोरों की मदद से सभी लोग बच गए। बैलगाड़ी डूबती या पलट जाती, किसी बड़े हादसे या अनहोनी से पहले ही समय रहते सभी लोगो को सुरक्षित बचा लिया गया। यमुना में पानी भी अधिक आया हुआ था। 

खरीददारी करने आ रहे थे लोग 
बताया गया है कि हरियाणा के लोग बागपत में लगने वाले सप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने के लिए आ रहे थे। जब वे यमुना को पार करने बैलगाड़ी में बैठे थे तो बैलगाड़ी का पहिया गड्ढे में फंस गया। उसी दौरान बैल भी पानी में बैठ गया। गाड़ी पानी मे फंसती हुई देख बैलगाड़ी लोगो ने शोर मचा दिया। तबि वहां मौजूद गोताखोर शोर सुनकर लोगो की तरफ दौड़ पड़े। उन्हें रबड़ की ट्यूब पर बैठाकर पानी के बीच फंसने से बचा लिया। यात्रियों के यमुना में फंसे होने व उन्हें रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकालने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है। 

वीडियो जमकर हो रहा वायरल 
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जनपद में यमुना में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके है। 2017 में यमुना में नाव डूबने से 22 लोगो की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है। इसके इन हादसों के बावजूद न तो प्रशासन ही कोई ठोस कदम उठाने को तैयार है और न ही किसान।

दिल्ली रवाना हुए शिवपाल, कहा- जब अपने और परायों में नहीं होता भेद तो होती है महाभारत

बरेली विधायक अरुण कुमार के मंत्री बनने के बाद अब परवान चढ़ेगा आईटी पार्क, एक साल पहले हुई थी घोषणा

किसान नेता राकेश टिकैत को अंजान नंबर से मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस ने तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा

योगी सरकार 2.0 के शपथग्रहण में हुई अव्यवस्थाओं के बाद कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, मांगी गई रिपोर्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कंगना ने फिर लिया किसानों से पंगा, हिमाचल से दिल्ली तक बवाल । Kangana Ranaut
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल