बागपत: दहेज में नहीं मिले 10 लाख तो अविवाहित ताऊ को सौंप दी पत्नी, महिला ने बताया कैसे हैवान बने ससुरालवाले

Published : Sep 04, 2022, 06:16 PM IST
बागपत: दहेज में नहीं मिले 10 लाख तो अविवाहित ताऊ को सौंप दी पत्नी, महिला ने बताया कैसे हैवान बने ससुरालवाले

सार

बागपत में दहेज में 10 लाख की मांग पूरी न होने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को अविवाहित ताऊ को सौंप दिया। महिला को ससुरालवालों की ओर से कुछ न बोलने के लिए धमकाया भी गया। 

बागपत: दहेज में 10 लाख रुपए न मिलने और जमीन के लालच में एक युवक ने अपनी पत्नी को अविवाहित ताऊ को सौंप दिया। महिला के साथ उसके पति के ताऊ ने दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

पैसे की मांग पूरी न होने पर दिया इस वारदात को अंजाम 
यह पूरा मामला खेकड़ा कोतवाली के गाजियाबाद जिले से सामने आया। जहां एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर इस घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी उसके पिता द्वारा धूमधाम से की गई थी। पिता ने 11 लाख रुपए नकद, स्विफ्ट कार और अन्य सामान दहेज में दिया था। हालांकि बाद में ससुरालवाले दहेज कम होने की बात कहते हुए और पैसों की मांग करने लगे। इस बीच कई बार मारपीट भी की गई। आरोप है कि महिला का ताऊ ससुर अभी अविवाहित है और सुसरालवालों की उसकी जमीन पर नजर है। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो जुलाई माह में पति ने पत्नी की ताऊ को सौंप दिया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिवार की लाज के चलते महिला ने इस घटना का जिक्र किसी से भी नहीं किया। हालांकि बाद में दोबारा फिर उसे ताऊ के पास भेजने का प्रयास किया गया तो महिला मायके चली गई। 

मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी 
मामले में बीते 25 अगस्त को पति उसे फिर किसी तरह से मान-मनौव्वल के बाद ससुराल से वापस लाया। हालांकि यहां आने पर फिर से उस पर रकम देने का दबाव बनाया गया। यही नहीं जब महिला ने इंकार किया तो उसे ताऊ के कमरे में धकेल दिया गया और संबंध में रहने की धमकी दी गई। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में इंस्पेक्टर कर कहना है कि जल्द से जल्द जांच पूरी कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। 

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के लिए हुई प्रार्थना, वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन और पूजन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में करवाचौथ से पहले पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 3 बच्चों के सामने की हत्या
Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?