पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के लिए हुई प्रार्थना, वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन और पूजन 

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच वाराणसी में हवन और पूजन भी किया गया। यहां भारत की जीत के लिए प्रार्थना की गई। 

Share this Video

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। पूरी दुनिया की निगाह इस वक्त मैच पर लगी हुई है। वही धार्मिक नगरी वाराणसी में भी मैच को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत के लिए पहलाद घाट स्थित प्रहलादेश्वर महादेव मंदिर में टीम इंडिया की जीत की कामना की। 
इस दौरान वहां पर यज्ञ हवन किया गया और भारत की विजय की कामना भगवान शिव से की गई। क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा और टीम इंडिया की पोस्टर के लेकर भगवान शिव से प्रार्थना की कि टीम इंडिया बड़े अंतर से जीते। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video