बागपत: प्रेमी के साथ भागने के लिए विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, महिला के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मामला

Published : Aug 28, 2022, 04:46 PM ISTUpdated : Aug 28, 2022, 04:48 PM IST
बागपत: प्रेमी के साथ भागने के लिए विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, महिला के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मामला

सार

यूपी के बागपत में विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए ससुराल पक्ष की जान जोखिम में डाल दी। परिजनों ने महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी के साथ जाने के लिए उसने अपने ससुराल वालों की जान को जोखिम में डाल दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने पकड़े जाने के डर से रात में अपने ससुराल वालों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद परिजनों के बेहोश होने पर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। नशीला पदार्थ मिला खाना खाने के चलते ससुराल पक्ष में कई लोगों की तबियत खराब हो गई है।

नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागपत क्षेत्र स्थित एक गांव के युवक की शादी उसके ही गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष ने विवाहिता पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला का किसी और युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार उसका विरोध भी किया गया था। प्रेमी के साथ भागने के लिए उसने रात के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने ससुराल वालों को खिला दिया। खाना खाते ही वह लोग बेहोश होने लगे थे। सुबह जब नशे का असर कम होने पर जब वह जागे तो सुबह उन्हें घर में विवाहिता नहीं मिली।

परिजनों ने मामले की दी तहरीर
इसके बाद कुछ परिजनों की हालत बिगड़ने लगी। हालत में सुधार होता न देखकर परिवार के लोगों ने एक महिला सहित अन्य तीन सदस्यों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। डा. विजय प्रकाश के अनुसार, नशीले पदार्त का सेवन करने से परिजनों की हालत बिगड़ी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रेमी के साथ भागने के लिए विवाहिता ने उनको नशीला पदार्थ खिलाया था। विवाहिता के पति ने मोबाइल नंबर के आधार कोतवाली में एक युवक और पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के बाद 2 साल के मासूम को नसीब नहीं हुआ शव वाहन, शव हाथ में ले जाते परिजनों का वीडियो हुआ वायरल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Aparna Yadav Divorce: अपर्णा से क्यों तलाक ले रहे अखिलेश यादव के भाई, पत्नी पर लगाए 3 गंभीर आरोप
78 साल बाद जली उम्मीद की बत्ती! आज़ाद भारत में पहली बार रोशन हुआ ये गांव