मुस्लिम लड़का और हिंदू लड़की की रजामंदी शादी से हुई बजरंग दल को दिक्कत, रोकने पहुंच गए 50 कार्यकर्ता

Published : Feb 15, 2020, 11:36 AM IST
मुस्लिम लड़का और हिंदू लड़की की रजामंदी शादी से हुई बजरंग दल को दिक्कत, रोकने पहुंच गए 50 कार्यकर्ता

सार

यूपी के मुरादाबाद में एक शादी में बजरंग दल के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और शादी रुकवाने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले अपने साथ लेकर चली गई।

मुरादाबाद (Uttar Pradesh). यूपी के मुरादाबाद में एक शादी में बजरंग दल के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और शादी रुकवाने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले अपने साथ लेकर चली गई। 

क्या है पूरा मामला
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां बिजनौर के रहने वाले मुस्लिम लड़के की हिंदू लड़की से शादी हुई। शादी दोनों ही परिवारों की रजामंदी से हुई। शुक्रवार को शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। इस बीच समारोह में छपवाए गए शादी के कार्ड की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी। जिसके बाद शादी तुड़वाने के लिए करीब 50 कार्यकर्ता समारोह में पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

शादी में न आए कोई रुकावट, एसपी ने तैनात कर दी फोर्स
परिजनों की शिकायत पपर पहुंची पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने मौके से शादी का विरोध करने वाले करीब 50 लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी ने शादी को निर्विरोध संपन्न करवाने के लिए समारोह में पुलिस फोर्स भी तैनात की।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया