बलिया, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Ballia, UP Election 2022 Result : बलिया जिले में सभी 7 विधानसभा सीटों पर परिणाम  घोषित कर दिेए  गए हैं। यहां जनता ने सबको मौका दिया है। एक पर सुभासपा, एक बीएसपी, 3 पर सपा और 2 सीटों पर बीजेपी जीती है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 10:00 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 05:24 PM IST

लखनऊ, Ballia, UP Election 2022 Result : बलिया जिले में सभी 7 विधानसभा सीटों पर परिणाम  घोषित कर दिेए  गए हैं। यहां जनता ने सबको मौका दिया है। एक पर सुभासपा, एक बीएसपी, 3 पर सपा और 2 सीटों पर बीजेपी जीती है। जिले   की सभी 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग छठें चरण (Sixth Phase Voting) में यानी 3 मार्च को संपन्न हो गई। 2017 के चुनाव में भाजपा का यहां दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 7 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर बसपा और एक सीट पर सपा ने बाजी मारी। बिल्थरा रोड इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Belthara Road Assembly seat 2022 result  : यह सुरक्षित सीट है। बिल्थरा रोड विधानसभा सीट पर सुभासपा के हंसू राम ने जीत दर्ज है।  भाजपा से छट्टू राम, सपा गठबंधन और बसपा से प्रवीण प्रकाश और कांग्रेस से गीता गोयल प्रत्याशी थे । 2017 में भाजपा प्रत्याशी धनंजय ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Rasara Assembly seat 2022 result  :  रसड़ा सीट पर बसपा से उमाशंकर सिंह ने  जीत दर्ज की है। भाजपा से बब्बन राजभर, सपा गठबंधन से महेंद्र चौहान, और कांग्रेस से ओमलता प्रत्याशी थे 2017 में बसपा से उमाशंकर सिंह जीते थे।  

Sikanderpur Urban Assembly seat 2022 result :  सिकंदरपुर सीट पर सपा गठबंधन से जियाउद्दीन रिजवी ने जीत दर्ज की है। भाजपा से संजय यादव, , बसपा से संजीव कुमार वर्मा और कांग्रेस ब्रजेश सिंह गठ मैदान में थे । 2017 में भाजपा से संजय यादव जीते थे।    

Phephana Rural Assembly seat 2022 result  :  फेफना सीट पर  सपा गठबंधन से संग्राम सिंह  ने जीत दर्ज की है। भाजपा से उपेंद्र तिवारी, और बसपा से कमलदेव सिंह मैदान में थे। 2017 में भाजपा से उपेंद्र तिवारी ने जीत दर्ज की थी।    

Ballia Nagar Assembly seat 2022 result  :  बलिया नगर सीट पर भाजपा से दयाशंकर सिंह ने जीत दर्ज की है।  सपा गठबंधन से नारद राय और बसपा से शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से आनंद ने जीत दर्ज की थी। 

Bansdih Assembly seat 2022 result  :  बांसडीह सीट पर भाजपा से केतकी सिंह ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से रामगोविंद चौधरी, बसपा से मानती राजभर, कांग्रेस से पुनित पाठक मैदान में थे। 2017 में सपा से रामगोविंद चौधरी ने जीत दर्ज की थी।  

Bairia Assembly seat 2022 result  : बैरिया सीट पर सपा से जय प्रकाश अंचल ने जीत दर्ज की है। भाजपा से आनंद स्वरूप शुक्ला, बसपा से अंगद मिश्र और कांग्रेस से सोनम बिंद मैदान में थे। 2017 में भाजपा से सुरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh