बीजेपी जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर इस हाल में मिला शव

Published : Apr 27, 2022, 03:42 PM IST
बीजेपी जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर इस हाल में मिला शव

सार

भाजपा की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्वेता और उनके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। श्वेता की मौत वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 

बांदा: जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उन्होंने इंदिरा नगर स्थित आवास पर साड़ी से फांसी लगाई। वह जिले के जसपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य थीं। वहीं घटना के बाद से उनके पति दीपक सिंह लापता है। दीपक सिंह भी भाजपा के नेता हैं और घटना के बाद से उनका फोन भी बंद आ रहा है। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। 

भारी पुलिस फोर्स की तैनाती 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की भारी संख्या में तैनाती भी कर दी गई है। इसी के साथ जांच-पड़ताल भी की जा रही है। 35 वर्षीय श्वेता सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं। उन्होंने समाज शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा भी है। 

कई टीमों को लगाया गया
ममले को लेकर एसपी अभिनंदन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस, डॉग स्कवॉड और अन्य टीमें मौके पर पहुंची हुई हैं। मौके पर जायजा लेने के बाद पता लगा कि कमरे को बंद कर फांसी लगाई गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में आगे की कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। 

पति पत्नी के बीच चल रहा था विवाद 
पुलिस की ओर से कहा गया कि पति और पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। यहां तक ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के बीच समझौते को लेकर भी बात चल रही थी। जिसके बाद घटना वाले दिए एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और आक्रोशित होकर श्वेता सिंह ने ये कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बिना पिता और भाई की इस महिला पर पति करता है जुल्म, घर से निकालकर कहा- ये बेटियां पैदा करती है, वो भी अंधी

एक साथ तलाक मांग रहीं मां और बेटी, पूरा मामला सुनकर हैरत में पड़े लोग

इन दुल्हनों से रहे जरा बचके, ऐसे लोगों को निशाना बनाकर दे रही हैं लूट को अंजाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 2 August 2026: 7 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बदलेगा मौसम
1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम