अपने ऑफिस के साथी के साथ दरोगा करता रहा ये घिनौनी हरकत,असलियत सामने आने के बाद किया कोर्ट में सरेंडर

Published : May 10, 2022, 01:50 PM IST
अपने ऑफिस के साथी के साथ दरोगा करता रहा ये घिनौनी हरकत,असलियत सामने आने के बाद किया कोर्ट में सरेंडर

सार

यह मामला बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात दरोगा शिवाजी मौर्य सुर्खियों में हैं. शिवाजी मौर्य पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही पुलिस विभाग की महिला कांस्टेबल के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद लड़की को धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर ली।

बांदा. उत्तर प्रदेश की पुलिस इन दिनों खराब कारणों से कई बार सुर्खियां बटोरती दिख रही है। कहीं पुलिसकर्मी बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, तो कहीं ठुमके लगाते हुए शराब के जाम छलकाते दिख रहे हैं और कहीं पुलिसवालों पर थाने में ही लड़कियों के साथ बलात्कार का आरोप लग रहा। इस कड़ी में अब बांदा पुलिस का भी नाम जुड़ गया है। यहां एक महिला कांस्टेबल ने दरोगा पर शादी का झांसा देकर के शारीरिक संबंध बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, जिसके बाद आरोपी दारोगा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात दरोगा शिवाजी मौर्य लाइमलाइट में हैं। शिवाजी मौर्य पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही पुलिस विभाग की महिला कांस्टेबल के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद लड़की को धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर ली है। इसके बाद पीड़िता कांस्टेबल ने पूरे मामले की शिकायत संबंधित थाने और उच्च अधिकारियों से की है। इस घटना के बाद बांदा पुलिस के आला अधिकारी भी कुच वक्त तक मुंह में दही जमाकर बैठे रहे और इस पूरा मामले में लीपापोती करते हुए दिखे।

महिला कांस्टेबल ने थाने में दी तहरीर
पीडित महिला कांस्टेबल ने भी आरोपी दरोगा को सजा दिलाने की ठान ली थी। इसके बाद महिला कांस्टेबल की तहरीर पर दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला कांस्टेबल की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है, ‘दारोगा शिवाजी मौर्य ने शादी का वादा करके लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद दरोगा का तबादला बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली में हो गया और उसी दौरान दरोगा ने शादी भी कर ली।’ महिला कांस्टेबल के मुताबिक, जब उसे यह बात पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस पूरे मामले पर पहले तो पुलिस ने चुप्पी साध रखी थी लेकिन महिला कांस्टेबल की तहरीर के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इस को लेकर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया, जिसके बाद से आरोपी दरोगा फरार था. अब दरोगा ने 70 दिन बाद खुद कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी दरोगा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

हमीरपुर में शादी समारोह में आई बच्ची खेत से हुई बरामद, शराबी युवक ने पार की हैवानियत की सारी हद

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका