बांदा में बेटी की खून से सनी लाश को देख पिता के उड़े थे होश, पुलिस की जांच में मिले चौंकाने वाले सुराग

Published : Dec 16, 2022, 10:02 AM ISTUpdated : Dec 16, 2022, 10:30 AM IST
बांदा में बेटी की खून से सनी लाश को देख पिता के उड़े थे होश, पुलिस की जांच में मिले चौंकाने वाले सुराग

सार

यूपी के जिले बांदा में घर में सोई युवती की गला रेतकर हत्या हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की लेकिन अब अधिकारियों के कई अहम चौकाने वाले सुराग मिले है। पुलिस को आशंका है कि किसी घर के ही सदस्य का हाथ है। 

बांदा: उत्तर प्रदेश के जिले बांदा में बुधवार की रात गला रेतकर युवती की हत्या का मामला सामने आया था। उसकी लाश गुरुवार की सुबह पिता ने खून से लथपथ देखी तो प्रधान समेत पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ राकेश सिंह का कहना है कि मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कुंडी खटखटाने पर नहीं खुला बेटी के कमरे का दरवाजा
दरअसल यह मामला शहर के बबेरू थाना क्षेत्र के हरदौली गांव का है। यहां के निवासी मुन्ना ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह जब वह बेटी को जगाने के लिए कमरे की कुंडी खटखटाई तो आवाज नहीं हुई। उसके बाद वह मकान में घूमकर पहुंचा तो पीछे के दरवाजा खुला मिला। इतना ही नहीं अंदर तख्त में बेटी भोला देवी (20) का शव खून से लथपथ मिला। इसके अलावा बिस्तर से रजाई नीचे गिरी हुई थी। उनका कहना है कि बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान घर में वह, बेटी भोला देवी और उसकी भाभी पूनम ही थीं।

तीन साल पहले मृतका की मां का हुआ था निधन
मृतक युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि वह मोची का काम करते है और उनकी पत्नी का निधन तीन साल पहले ही हो गया था। उनके दो बेटे और तीन बेटियां थी। बड़ा बेटा अतुल कुमार, पुष्पा देवी और रोशनी देवी विवाहित हैं। भोला देवी और प्रशांत का विवाह नहीं हुआ था। वहीं बड़ा बेटा अतुल कुमार 15 दिन पहले घर आया था। घर में बहू पूनम और बेटी भोला देवी की आपस में नहीं बन रही थी तो वह अलग चूल्हा कराकर गया था। मुन्ना अपनी बेटी के साथ रहता था। घटना की रात पिता ने अपने लिए खाने में मुर्गा भी बनवाया था।

करीबियों के आसपास अटक रही शंका की सुई
इस वारदात की सूचना पर डॉग स्कायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉग स्क्वायड मकान से लगे खेत तक गया। वहां से घूमकर वापस आ गया। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो हत्या में अफसरों की शक की सुई मृतका के करीबियों के आसपास जा कर अटक रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि घटनास्थल के अलावा अन्य कमरों से भी बीड़ी के अधजले टुकड़े मिले हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। इस मामले को लेकर सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

'मेरे साथ चलो' लड़कों ने युवतियों की कार को रोककर की बदसलूकी, वीडियो वायरल

रिटायर्ड DIG की पत्नी अलका को उम्रकैद के साथ लगा भारी जुर्माना, BJP महिला नेता की हत्या को लेकर रची थी साजिश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महिलाओं पर टिप्पणी का तूफान, अब अनिरुद्धाचार्य सीधे अदालत के कटघरे में!
यूट्यूब देखकर डॉक्टर ने किया पथरी का ऑपरेशन, नतीजा- महिला की दर्दनाक मौत