घर से चोरी कर लव मैरिज की थी तैयारी, पुलिस की पड़ताल में टूटे बंटी और बबली पहुंच गए जेल

यूपी के बांदा में एक चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि घर की लड़की ने ही ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस पड़ताल के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 16, 2022 7:11 AM IST

बांदा: बुंदेलखंड में एक बंटी और बबली सामने आए हैं। यहां प्रेमिका ने अपने ही घर को निशाना बनाया। प्रेमी के साथ मिलकर उसने सोने और चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी के साथ पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। 

गौरतलब है कि बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने घर में चोरी की शिकायत पुलिस से की थी। विष्णु नाम के व्यक्ति के घर से यह चोरी हुई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखा जांच शुरू की। जिसके बाद हुआ खुलासा सभी को हैरान करने वाला था। 

Latest Videos

शादी से पहले पहुंच गए जेल 
पुलिस ने जांच को जैसे-जैसे आगे बढ़ाया तो परत दर परत चौकाने वाले राज सामने आने लगे। पुलिस के अनुसार घर में रहने वाली लड़की ने ही प्रेमी के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया था। दरअसल विष्णु परिवार के साथ ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर की जिम्मेदारी बेटी के हवाले थी। जबकि लड़की ने अपने ही घर के अंदर जमीन में गड़े हुए सोने-चांदी के जेवर निकलाकर प्रेमी को दे दिए। इसी के साथ कहा कि इन्हें लेकर हम लोग भाग चलेंगे और लव मैरिज कर लेंगे। 

शादी से वापस आने पर चला चोरी का पता 
परिजनों को इस पूरी घटना के बारे में उस दौरान पता लगा जब वो शादी से वापस आए। पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की। हालांकि प्रेमिका ने उस दौरान भी प्रेमी के साथ मिलकर सभी को चोरी के नाटक में उलझाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की पड़ताल में दोनों टूट गए और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

फतेहपुर की चर्च में धर्मांतरण मामले में पादरी समेत 26 लोग गिरफ्तार, 55 के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा को गोररखपुर कोर्ट में पेश करेगी एटीएस, रख सकती है ये मांग

प्रयागराज 5 लोगों की हत्या: परिजन बोले- ससुराल से चल रहा था विवाद, पुलिस इन दो पहलुओं पर कर रही बारीकी से जांच

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts