
बांदा: जनपद में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला का आरोप है कि उसके देवर ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल में जुट गई है।
शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का लगाया आरोप
पूरा मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली से सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 8 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के इतने सालों बाद भी महिला को बच्चे नहीं हो रहे थे। ऐसे में ससुरालवालों ने भी संतान की चाह में उसके साथ दुष्कर्म करवाया।
महिला ने दर्ज करवाया मामला
महिला का कहना है कि उसके सास-ससुर, पति और अन्य परिवार के लोगों ने उसे निःसंतान होने को लेकर कोसते रहते थे। इसको लेकर महिला काफी ज्यादा परेशान रहने लगी थी। इसके बाद एक दिन सास-सुसर और पति की रजामंदी से देवर को उसके साथ बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस पूरे मामले को लेकर शहर कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही महिला ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले को लेकर पड़ताल में जुटी हुई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा के महिला जिला अस्पताल भेजा गया है। शहर कोतवाल राजेंद्र कुमार ने मामले को लेकर जानकारी दी कि महिला ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण होने की तहरीर दी। इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
कानपुर हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन जारी, 3 एफआईआर दर्ज और अब तक 35 की हुई गिरफ्तारी
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।