यूपी के बांदा में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, 2 पन्ने के सुसाइड नोट के आखिरी में खून से लिखे 4 शब्द

Published : Apr 12, 2022, 09:19 AM ISTUpdated : Apr 12, 2022, 09:44 AM IST
यूपी के बांदा में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, 2 पन्ने के सुसाइड नोट के आखिरी में खून से लिखे 4 शब्द

सार

यूपी के बांदा में छेड़छाड़ से परेशान ने इंटर की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने अपने दो पन्ने के सुसाइड नोट में फांसी लगाने के पीछे की वजह का खुलासा किया। पुलिस इस मामले में तफ्तीश में जुटी हुई है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से युवक की हरकतों से तंग आकर एक इंटर की छात्रा ने फांसी लगा ली। छात्रा के शव के पास दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें छात्रा ने युवक का नाम भी उजागर किया है। छात्रा ने आत्महत्या के पीछे की वजह युवक की हरकतों और ब्लैकमेलिंग को बताया है। 

पुलिस इस मामले में सुसाइड नोट की जांच कर रही है। अभी तक फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह पूरा मामला बांदा जिले के देहात कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के करबई गांव से सामने आया है। जहां 19 वर्षीय रोशनी पुत्री रामप्रसाद ने सुसाइड किया है। वह गांव के ही इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। उसने कमरा बंद कर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाई। 

दो पन्नों का मिला सुसाइड नोट 
परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा बंद होने पर जब उसे खोलने का प्रयास किया तो यह घटना जानकारी सामने आई। आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची देहात पुलिस के उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कमरे की पड़ताल की तो दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ। यह पत्र बहन को संबोधित था। जिसमें एक युवक द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का जिक्र था। सुसाइड नोट के अंत में खून से लिखा गया था कि मां का ख्याल रखना। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

तहरीर के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा 
मृतका के भाई ने बताया ने बताया कि रोशनी को गांव का ही एक युवक कॉलेज आते-जाते समय परेशान करता था। मृतका रोशनी चार बहनों में सबसे छोटी थी। क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में युवक पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सहन करती रही हरकते किसी को नहीं बताया 
परिजनों ने कहा कि छात्रा ने कभी भी इस बारे में उन्हें जानकारी पहले नहीं दी थी। रोशनी युवक की हरकतों को बर्दाश्त करती रही उसने घर पर तक नहीं बताया। हालांकि काफी समय के बाद जब उन्हें पता लगा तो युवक को सुधर जाने की हिदायत दी गयी थी। हालांकि युवक नहीं माना। मृतका के भाई ने भी यह बात स्वीकार की है। 

गाजियाबाद में आग से 100 से ज्यादा झुग्गियां हुई खाक, सीएम योगी ने 24 घंटे के भीतर मदद पहुंचाने का दिया निर्देश

स्वतंत्र देव सिंह बोले- भूजल प्रबंधन को बेहतर और वर्षा के जल को सरंक्षित करने के लिए तेजी से किया जा रहा काम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र