बाराबंकी: विवाहिता को जबरन शराब पिलाकर 4 आरोपियों ने किया गैंगरेप, आपबीती सुनकर पति ने उठाया ऐसा कदम

यूपी के बाराबंकी में गांव के एक व्यक्ति और अन्य तीन युवकों ने विवाहिता को अपनी बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 25, 2022 4:37 AM IST

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक विवाहिता के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। गांव का ही एक व्यक्ति महिला को लेकर तालाब की ओर गया था। वहीं तालाब पर पहले से तीन लोग मौजूद थे। इसके बाद चारों आरोपियों ने महिला को शराब पीने के लिए कहने लगे। जब महिला ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे जबरन शराब पिलाया। इसके बाद फिर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला डरी-सहमी घर पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला का पति लखनऊ में रहकर काम करता है। 

विवाहिता से आरोपियों ने किया दुष्कर्म
इस घटना के बाद पीड़िता ने दबंगों के डर से किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। कुछ समय बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद उसके पति ने फौरन घर पहुंच कर मामले की शिकायत कोतवाली में देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना बदोसराय पर एक महिला ने तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उसे बहलाफुलसा कर अपना फोन नंबर दिया था। जिसके बाद उन दोनों के बीच में बात होने लगी थी। वहीं आरोपित व्यक्ति ने महिला को अपनी बातों में फंसाकर उसे अपने साथ लेकर गया। जहां पर चार लोगों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोप़ी ने अन्य आरोपियों के नाम बताए हैं। वहीं बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

कच्ची दीवार गिरने से बुआ और भतीजे का हुआ ऐसा हाल, बाराबंकी में दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे आए दोनों

Share this article
click me!