बाराबंकी: हैवानियत की सारे हदें हुई पार, 5 वर्षीय मासूम के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, बहन ने किया खुलासा

यूपी के जिले बाराबंकी में सगे जीजा ने अपनी पांच साल की साली के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इसका खुलासा नाबालिग की बहन ने किया और अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 28, 2022 2:59 AM IST

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के जिले बाराबंकी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रिश्ते में लगने वाले सगे जीजा ने अपनी पांच वर्षीय नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया है। इसका खुलासा नाबालिग बच्ची की बड़ी बहन ने किया है। उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नाबालिग की बड़ी बहन का आरोप है कि उसके पति ने पांच वर्षीय नाबालिग छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। बहन द्वारा दुष्कर्म का राज तब खुला जब मासूम घर वापस आई और वहां उसकी हालत बिगड़ी। इस पर उसकी बड़ी बहन ने मासूम से पूछे जाने पर पूरी आपबीती बताई।

दुष्कर्म मामले में महिला की सास ने आरोपी का दिया पूरा साथ
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाली पांच वर्षीय मासूम की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी छोटी बहन मेरे घर आई हुई थी और वो अपने मायके में थी। इसी दौरान उसके पति ने उसकी छोटी बहन को घर में अकेला पाकर उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बहन ने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने मानवता की सारी हदें पार कर दी। उसने मासूम को गरम लोहा से दागा भी है। इतना ही नहीं इस पूरी वारदात में उसके पति की मां यानि उसकी सास ने भी पूरा साथ दिया।

Latest Videos

नाबालिग की हालत को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती 
छोटी बहन के साथ पति द्वारा दुष्कर्म करने पर बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाबालिग लड़की की गंभीर हालत देखते हुए उसे बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय देते गुए नाबालिग को खुद गोद में उठाकर अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बहन की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला ने अपने ही पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। 

आरोपी युवक पहले भी साली के साथ कर चुका था दुष्कर्म
महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसकी नाबालिग छोटी बहन के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म किया है। छोटी बहन की उम्र लगभग पांच साल है. वहीं बड़ी बहन ने अपने ही पति के खिलाफ छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला नगर कोतवाली में दर्ज कराया है। इतना ही नहीं नाबालिग की बड़ी बहन के अनुसार उसके पति ने पहले भी एक बार उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया था, उसके बाद अब एक बार फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने बड़ी बहन की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

नोएडा: 13 वर्षीय छात्रा को युवक बहला-फुसलाकर ले गया अपने साथ, पीड़िता ने आरोपी पर लगाए गंभीर आरोप

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया