कैदियों से मुलाकात के बहाने डिप्टी जेलर का पति करता है महिलाओं का शोषण, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Published : Apr 14, 2022, 01:17 PM IST
कैदियों से मुलाकात के बहाने डिप्टी जेलर का पति करता है महिलाओं का शोषण, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सार

बाराबंकी में कैदियों से मुलाकात के बहाने महिलाओं के यौन शोषण का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि डिप्टी जेलर का पति मुलाकात के बहाने महिलाओं के साथ इस हरकत को अंजाम दे रहा था। इससे कालोनी के लोग भी परेशान आ चुके थे। जिसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल किया।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के डिप्टी जेलर के सरकारी आवास का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सिद्धार्थनगर जिले में तैनात एक डिप्टी जेलर के सभासद पति का बताया जा रहा है। वह बाराबंकी के जेल कॉलोनी में रहता है। आरोप है कि यह जेल में बंद कैदी व बंदियों से मिलने आने वाली महिलाओं को शिकार बनाता है। आरोपी जेल में बंद कैदी व बंदियों से मिलने आने वाली महिलाओं को आसानी से मुलाकात के बहाने शिकार बनाता है। मुलाकात के एवज में उनसे शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद जेल प्रशासन की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। हालांकि मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। 

जेल कॉलोनी में है डिप्टी जेलर का आवास 
बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो जेल कॉलोनी के एक महिला डिप्टी जेलर के सरकारी आवास का है। यह महिला डिप्टी जेलर सिद्धार्थनगर में पोस्ट हैं। हालांकि इनको सरकारी आवास यहां जेल कॉलोी में आवंटित है। यहां बाराबंकी जेल कॉलोनी में उनका पति निवास करता है जो कि बंकी नगर पंचायत का सभासद भी है। वह जेल में बंद कैदी और बंदियों से मिलने वाली महिलाओं को शिकार बना रहा है। महिलाओं को आसानी से मुलाकात के बहाने शिकार बनाया जाता है। इसी के साथ उनसे शारीरिक संबंध भी बनाए जाते हैं। 

काफी लंबे समय से चल रहा खेल, तंग आ चुके थे लोग
जेल कॉलोनी के लोग बताते हैं कि यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा है और वो सभी इससे तंग आ चुके हैं। लिहाजा उन्होंने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वहीं इस मामले में जेल प्रशासन कार्रवाई की बात भी कर रहा है। अभी पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।

पुलिस को दिया गया प्रार्थना पत्र 
इस बारे में बाराबंकी जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह का कहना है कि वीडियो जेल कॉलोनी का बताया जा रहा है। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। वहीं नगर कोतवाल संजय मौर्य ने जानकारी दी कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

गुटखा व्यापारी छापेमारी: नकदी और जेवर देख सन्न हुए अधिकारी , बेड और गद्दों के नीचे से मिले नोटों के बंडल

जौनपुर जिला अस्पताल में 4 मरीजों की मौत के बाद हड़कंप, जानिए ऑक्सीजन बंद होने की अफवाह पर क्या बोले जिम्मेदार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
UP Industrial Corridor News: गंगा एक्सप्रेसवे IMLC बना निवेश का नया केंद्र, PLI और टैक्स छूट का बड़ा फायदा