बरेली में हैवानियत की सारी हदे हुईं पार, महिला को कार में बंधक बनाकर चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

Published : Jun 11, 2022, 10:08 AM IST
बरेली में हैवानियत की सारी हदे हुईं पार, महिला को कार में बंधक बनाकर चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

सार

बरेली में महिला को कार में बंधक बनाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। हैवानियत की सारे हदे पार होती जा रही है। पीड़ित महिला ने जब दुष्कर्म की शिकायत करने थाने पहुंची तो आरोपी पक्ष के लोगों ने रुपए देकर मामला खत्म करने का दबाव भी बनाया।

बरेली: उत्तर प्रदेश के जिले बरेली में हैवानियत की सारे हदे पार हो गई। शहर के सुभाष नगर इलाके में एक महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। जिसमें महिला को कार में बंधक बनाकर चाकू की नोक पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपियों की हैवानियत समय के साथ-साथ रोजाना बढ़ती जा रही है। कार में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस से इस मामले की शिकायत करने पहुंची तो उसे कई घंटों तक थाने में ही बिठाए रखा। इस बारे में जब मीडिया को पता चला तो महिला की शिकायत दर्ज की गई और तब मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

पति से विवाद होने की वजह से अलग रहती थी महिला
दरअसल पति से विवाद होने के बाद से महिला अलग रहती थी और एक निजी कंपनी में काम करती। यहीं पर उसकी मुलाकात तनुज नामक युवक से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। लेकिन कुछ दिनों बाद युवक महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिकर शोषण करता रहा। महिला ने आरोप लगाया है कि सात जून को युवक ने उसे अपनी कार में बैठाकर एक सुनसान इलाके में ले गया और यहां पर चाकू की नोक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता वहां से निकली और बाद में थाने पहुंची।

आरोपी के लोगों ने थाने में पहुंचकर पैसे देकर बनाया दबाव
पीड़ित महिला उसके चंगुल से निकल गई और बाद में पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि जब वो थाने पहुंची तो आरोपी के लोगों ने रुपये देकर मामला खत्म करने का भी दबाव बनाया। लेकिन अब पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। इस घटना के बाद एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके परिजन से भी पूछताछ की जा रही है।

शादी समारोह के बीच पांच साल की बच्ची लेकर पहुंची महिला, सच्चाई जानकर भाग गए बाराती, जानिए पूरा मामला

सीएम योगी की सख्ती के बाद एक्शन मोड में आई यूपी पुलिस, देर शाम तक 109 उपद्रवी हुए गिरफ्तार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Japan Visit : प्रवासियों से योगी ने की एक ही अपील, जानिए क्यों कहा-हम सूर्यपुत्र हैं?
Lucknow Shocking CCTV: नमाज के बाद खेल रहा था 10 साल का बच्चा, युवक ने उठाकर पक्की नाली में पटका