बेटी की लव मैरिज से नाराज हुए परिजन, प्रेमी की मां को निर्वस्त्र कर गांव में दिया इस घटना को अंजाम

Published : May 01, 2022, 12:31 PM IST
बेटी की लव मैरिज से नाराज हुए परिजन, प्रेमी की मां को निर्वस्त्र कर गांव में दिया इस घटना को अंजाम

सार

बरेली में बेटी के लव मैरिज से नाराज परिजनों ने एक वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बेटी के प्रेमी की मां को निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

बरेली: प्रेम विवाह से नाराज एक लड़की के परिजनों ने युवत की मां के साथ दिनदहाड़े घृणित वारदात को अंजाम दिया। युवती के परिजनों ने उसे गली में घसीटते हुए निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की। महिला पिटाई के बाद अधमरी हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम इस पूरे घटनाक्रम को लेकर महिला ने चार लोगों को खिलाफ केस दर्ज कराया। 

आपको बता दें कि बरेली के फरीदपुर के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उनके बेटे ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। यह प्रेम विवाह पिछले साल नवंबर में किया गया था। इसके बाद से ही रंजिश के चलते उन्होंने बेटे को हरियाणा मजदूरी के लिए भेज दिया। हालांकि इतने समय बाद जब शनिवार को परिवार के लोग खेत पर काम करने गए और वह अकेली थी तभी विपक्षी वहां घुस आए। लड़की पक्ष के छह लोग लाठी-डंडे के साथ वहां दाखिल हुए और उन्होंने लड़के की मां को भी घर की गली में खींच लिया। 

महिला की चीख सुनकर आए लोग

महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें निर्वस्त्र करना शुरू कर दिया। इस बीच उसकी पिटाई भी की गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी वहां आ गए। लोगों के जमा होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। हालांकि फरार होने के दौरान भी उन्होंने महिला को धमकाया। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से महिला को बरेली रेफर कर दिया गया है। 

इस पूरे मामले को लेकर सीओ फरीदपुर एसके राय की ओर से जानकारी दी गई कि पीड़िता महिला के पति की तहरीर पर आरोपी राजेश्वर, धर्मपाल, यदुवीर और धम्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इसी के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

कोर्ट में युवती ने प्रेमी के पक्ष में दिया था बयान 
मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि पहले भी लड़की के परिजनों ने उनके बेटे पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। हालांकि लड़की की बरामदगी के बाद जब उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसने प्रेमी के ही पक्ष में बयान दिया। इसके बाद दोनों ने नवंबर में कोर्ट मैरिज भी कर ली। 

स्कूल जाने के दौरान हुई मुलाकात के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला ये राज

नौकरी ज्वाइन करने आई नर्स का शव दीवार से लटकता मिला, युवती के मामा ने लगाया ये गंभीर आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां