'गन्ना हम काटेंगे' के एलान के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 135 बीघा जमीन के लिए ट्रिपल मर्डर

यूपी के बरेली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2023 4:56 AM IST

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार शाम को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर 3 लोगों की हत्या कर दी गई। बता दें कि यह वारदात जनपद के फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में हुई है। पूर्व प्रधान सुरेश पाल तोमर ने अपने साथ हथियारों से लैस 20 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। खेत पर आते ही दबंगो ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। वहीं खेत में मिले कारतूस इस वारदात की गवाही देते हैं। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले इस कत्ल-ए-आम की शुरुआत हुई थी। वहीं पिछले 3 महीने से दोनों पक्ष फिर आपस में झगड़ रहे थे। यह मामला 135 बीघा खेती के विवाद से शुरू हुआ था। बता दें कि फरीदपुर के गोविंदपुर गांव के जमीन खादर इलाके में 1 हजार बीघा जमीन है। इस खादर में पंजाब के किसानों के अहाते बने हैं। जहां पर वह अपने परिवार के साथ रह कर खेतीबाड़ी करते हैं।

पिछले 3 महीने से चल रहा था विवाद
वहीं बताया जा रहा है कि यह जमीन 1 हजार बीघा है। लेकिन 135 बीघा जमीन पर आस-पास के दबंग अपना दावा करते हैं। इसी बात को लेकर बुधवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। इस वारदात में सरदार परमेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि एख किसान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाला एक किसान आरोपी सुरेशपाल तोमर के पक्ष का बताया जा रहा है। बता दें कि 135 बीघा जमीन पर गन्ने की फसल बोई है। देवेंद्र सिंह पक्ष ने यह फसल बोई थी। जबकि पूर्व प्रधान सुरेशपाल तोमर इस फसल और जमीन पर दावा कर रहा था। ईख काटने को लेकर दोनों पक्ष पिछले 3 महीने से झगड़ा कर रहा था। 

Latest Videos

मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस
इस दौरान कुछ जमीन बिना कागजी रिकार्ड के बताई जा रही है। इस जमीन की नापतौल के लिए 2 साल पहले प्रशासन ने भी एक टीम भेजी थी। 2 साल पहले भी यहां हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। फरीदपुर के तहसीलदार ने 2 दिन पहले ही करीब 53 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। मामले की सूचना मिलने पर बरेली पुलिस के अलावा बदायूं जिले की दातागंज की पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं कई औऱ थानों की भी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। CO फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि इस वारदात में 2 किसान पंजाब के मूल निवासी थे। वहीं पूर्व प्रधान सुरेशपाल और उसके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगा है। सुरेशपाल रायपुर हंस का पूर्व प्रधान है।

पुलिस ने शुरू की मामले पर कार्रवाई
आरोप है कि बुधवार की शाम को 18-20 हथियार धारी लोगों को मौके पर लेकर पहुंचे पूर्व प्रधान ने धमकी देते हुए कहा कि ईंख वह काटेंगे। परमिंद्र सिंह पक्ष ने पूर्व प्रधान की इस बात का विरोध किया। इसके बाद पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग होता देख दूसरे पक्ष ने भी अपने बचाव में फायरिंग करना शुरू कर दिया। आधे घंटे तक हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि इस ट्रिपल मर्डर की सूचना से लखनऊ तक में हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीणा, आईजी बरेली डॉ राकेश कुमार और SSP अखिलेश चौरसिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चिता से डेड बॉडी उठाकर ले गई पुलिस, अंतिम संस्कार के लिए गए थे परिजन तभी मामा ने थाने पहुंचकर कर दिया कारनामा

Share this article
click me!

Latest Videos

Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh