बरेली: नवविवाहिता रक्षाबंधन से पहले सूनी कर गई भाई की कलाई, सामने आई ये बड़ी वजह

बरेली में रक्षाबंधन से ठीक पहले इकलौती बहन के आत्महत्या करने का सूचना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। मृतका की मां ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप लगाया है। जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने जान दे दी।  

Asianet News Hindi | Published : Aug 12, 2022 10:43 AM IST / Updated: Aug 15 2022, 07:29 PM IST

बरेली: यूपी में न जाने कितनी महिलाएं दहेज की भेंट चढ़ जाती है। उन्हें दहेज के लिए ससुराल में तमाम तरह की याचनाएं दी जाती है। हमारे देश में दहेज लेना या देना दोनों ही अपराध माने जाते हैं। इसके बावजूद न जानें कितनी बेटियां दहेज के लिए अपनी जान से हांथ धो बैठती हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में बरेली स्थित प्रेमनगर क्षेत्र का है। जहां पर एक नवविवाहिता ने रक्षाबंधन से ठीक पहले दहेज के नाम पर मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया है।

दहेज के लिए कर रहे थे परेशान
मृतका सुरभि की शादी प्रेमनगर के कोहड़ापीर चौकी क्षेत्र स्थित बजरिया पूरनमल के हरपाल देवल से हुई थी। उनकी शादी को 9 महीने हुए थे। सुरभि के परिजनों ने ससुरालजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद से वह लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। सुरभि की मां सोनी देवल के मुताबिक, सुरभि के पति और ससुराली वाले उससे 10 लाख रुपए दहेज के रूप में लाने की मांग कर रहे थे। जिससे परेशान होकर वह अपने मायके आ गई थी।

Latest Videos

पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश
वहीं सुरभि ने परेशान होकर कई बार अपने मायके में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। परिवार वालों ने अपनी बेटी को समझाया और दोनों पक्षों में आमने सामने बैठकर बात हुई थी। इसके बाद मामला शांत होने पर सुरभि वापस अपने ससुराल चली गई थी। कुछ दिन बाद ससुरालवालों ने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर रक्षाबंधन से ठीक पहले उसने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी।

मृतका की मां ने ससुरालपक्ष पर लगाया आरोप
रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने वाली इकलौती बहन के जान देने से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं पुलिस ने आरोपित दामाद के साथ-साथ रेशमवती देवल, ससुर, ननद वैष्णो देवी, सोनम देओल, नीलम देओल, वैशाली देओल, देवर उज्जवल देवल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। प्रेमनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

अंबेडकरनगर में घरेलू हिंसा से परेशान महिला ने किया पति का ऐसा हाल, 4 बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया