बेटे ने मां के आशिक को मारी गोली, 6 महीने साथ रहने के बाद पति के पास वापस आई थी महिला, जानें पूरा मामला

यूपी के जिले बरेली में अपनी मां के आशिक को गोली मारकर हत्या करनी चाही लेकिन वह सफल नहीं हो सका। महिला के बेटे ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आठ महीने पहले मां घर छोड़कर उसके साथ रहने गई थी लेकिन छह महीने बाद वापस आ गई। युवक द्वारा मां को मिले धोखे के बाद वारदात को अंजाम दिया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2022 5:47 AM IST / Updated: Dec 19 2022, 11:40 AM IST

बरेली: उत्तर प्रदेश के जिले बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक 22 साल के युवक को गोली मारी जाती है। ऐसा लगता है कि यह क्राइम सीन है लेकिन थोड़ी जांच के बाद चौंकाने वाली बात सामने आती है। युवक को गोली इसलिए मारी जाती है क्योंकि उसका एक 42 साल की महिला व दो बच्चों की मां के साथ अफेयर चल रहा था। महिला के दो बेटे हैं और उनको युवक का घर आना-जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। आरोप है कि मां के आशिक को बर्दाश्त नहीं कर पाने की वजह से युवक को गोली मार दी। उसके पेट में गोली लगी और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

गोली लगते ही जमीन पर गिरा युवक
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के सीबीगंज थाने के बिबियापुर गांव का है। यह घटना दो दिन पुरानी है। यहां का निवासी विकास 17 दिसंबर को अपने घर से मार्निग वॉक के लिए निकलता है और इसी बीच बाइक पर आए दो लड़कों ने उसको गोली मार दी। गोली पेट में लगते ही वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ता है। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर आते हैं। मगर बाइक सवार दोनों लोग वहां से भाग निकलते हैं। विकास को सब पहले करीब के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर जाते हैं। उनको बाद में जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। सीबीगंज थाने में हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले में फिलहाल कोई अरेस्टिंग नहीं है।

Latest Videos

जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस पहुंची महिला के घर
दूसरी ओर युवक के पिता राम किशोर को डॉक्टरों ने जान पर खतरा नहीं होने की बात बताई। उसके बाद वह सीबीगंज थाने में तहरीर सौंपते हैं। पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करती है लेकिन पुलिस की जांच में कुछ और ही खुलासा होता है। पुलिस को यह मामला एक परिवार तक लेकर जाता है। जिसमें 42 साल की महिला और उसके दो बेटे हैं। जांच में सामने आता है कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला के दोनों बेटे एक साथ उसको मारने आए थे, इनमें से एक बेटे ने गोली मारने की घटना अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है। ज्यादातर वक्त वह घर से बाहर रहता था और विकास का महिला के घर आना-जाना था। दोनों वाल्मीकि बिरादरी के हैं। इसी दौरान युवक के महिला से नजदीकी संबंध हो गए। 

महिला के घर वापस आने को बेटे नहीं कर सके बर्दाश्त
महिला के बड़े बेटे को इस बात का पता चला तो उसने युवक को कई बार समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद भी विकास महिला से बातचीत करने के साथ-साथ उससे मिलने के लिए आता रहा। दरअसल, महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर करीब 8 महीने पहले विकास के साथ रहने के लिए भी चली गई थी। दोनों एक साथ करीब छह महीने तक साथ रहे लेकिन फिर कुछ ऐसी अनबन हुई कि महिला विकास को छोड़कर दोबारा अपने पति के पास लौट आई। यहीं से दुश्मनी शुरू हुई क्योंकि दोनों बेटे अपनी मां का जाना तो बर्दाश्त कर गए लेकिन उसको मिले धोखे और फिर घर आने का बर्दाश्त नहीं कर सके।

घायल युवक के साथ खुद रहने के लिए गई थी महिला
42 साल की महिला के बेटों ने फैसला किया कि विकास को रास्ते से हटा देंगे। इसके बाद दोनों बेटे पिछले दो महीने से विकास को तलाश कर रहे थे। रैकी करके उन्हें अंदाजा हो गया कि विकास मॉर्निंग वॉक के वक्त बिल्कुल अकेला होता है इसलिए उन्होंने वॉक करने के दौरान उस पर हमला किया। वहीं घायल युवक का कहना है कि महिला के बेटों का हुलिया और पूरी कहानी बता दी है। मेरी बातचीत होती थी और वह मेरे साथ खुद रहने आ गई थी। 

पुलिस की पूछताछ में अफेयर को लेकर हुई पुष्टि
इस घटना के बाद पुलिस ने जब विकास के मोबाइल चेक किया तो महिला का नंबर मिला। यहीं नंबर पुलिस को महिला तक लेकर गया। पूछताछ में अफेयर की पुष्टि हुई। वहीं दूसरी ओर विकास के पिता भी जानते हैं लेकिन उसके बाद भी मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी सिटी राहुल भाटी ने पूरे मामले में सीबीगंज इंस्पेक्टर को आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज किया है।

दंपति ने रिश्तेदारों के साथ की शराब पार्टी, कहासुनी के बाद पत्नी ने पति की कर दी हत्या, ऐसे खुला पूरा मामला

कोहरे की वजह से कासगंज में हादसा, काली नदी में गिरी कार, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर, जानिए क्या होगा जनता को फायदा

Share this article
click me!

Latest Videos

सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम