बरेली: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टैंकर ने मारी टक्कर, मासूम समेत 6 लोगों की मौत और कई घायल

Published : Aug 28, 2022, 03:21 PM ISTUpdated : Aug 28, 2022, 03:23 PM IST
बरेली: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टैंकर ने मारी टक्कर, मासूम समेत 6 लोगों की मौत और कई घायल

सार

बरेली में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में 35 लोग सवार थे। जिनमें से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रविवार को कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। इस हादसे की लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ़्तार टैंकर ने सिरसा चौकी के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में 35 लोग सवार थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। बहेड़ी की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली उत्तराखंड के सितारगंज से बहेड़ी के उत्तमनगर के लिए जा रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु गुरुद्वारा दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे में 6 लोगों की हुई मौके पर मौत
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर की ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत हो गई। इस दौरान तीन मासूम अमनदीप, सुमन कौर, राजा के साथ महिला गुरुनामो बाई व जस्सी की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, दो बच्चे और पुरुष है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 15 से 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें राजेंद्र कौर, चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह, गुरनाम कौर, मोटो भाई, रजनी कौर, पवन सिंह व निधा कौर, भजन कौर, मुस्कान कौर, प्रणाम, गुरप्रीत कौर सिमरन कौर, जसविंद्र सिंह और सुखजीत कौर शामिल हैं। 

टैंकर चालक गाड़ी छोड़कर हुआ फरार
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। इस दौरान हादसे का शिकार हुए चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह व मोटो भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद आरोपी टैंकर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिवारों को हादसे की जानकारी दे दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

फेसबुक पर पत्र को अपलोड कर बरेली के भाजपा नेता ने लगाई फरियाद, पार्टी के बड़े नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट