भतीजी के सामने चाचाओं ने उतार फेंके कपड़े, मुस्लिम लड़की कॉलेज ना जा सके इसलिए की यह शर्मनाक हरकत

Published : Sep 05, 2022, 10:51 AM ISTUpdated : Sep 05, 2022, 11:40 AM IST
भतीजी के सामने चाचाओं ने उतार फेंके कपड़े, मुस्लिम लड़की कॉलेज ना जा सके इसलिए की यह शर्मनाक हरकत

सार

यूपी के बरेली में भतीजी के कॉलेज औऱ कोचिंग जाने से नाराज चाचाओं ने उसके सामने निर्वस्त्र होकर धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर कॉलेज जाओगी तो यही होगा। इसी के साथ तेजाब फेंकने की धमकी देने की बात भी सामने आई। 

बरेली: फर्स्ट डिवीजन से 12वीं पास करने के बाद एक लड़की आगे पढ़ना चाहती है हालांकि उसके घरवालों को यह मंजूर नहीं है। परिजनों के मना करने पर भी जब युवती नहीं मानी तो बात यहां तक पहुंच गई की उसके दो चाचा जबरन उसके कमरे में घुस गए और निर्वस्त्र हो गए। उन्होंने आगे कहा कि अगर पढ़ने जाओगी तो यही होगा। इस बीच उसे तेजाब फेंकने की भी धमकी दी गई। दहशत के चलते पीड़िता ने कॉलेज आना-जाना बंद कर दिया है। मुस्लिम परिवार की छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

'दबंग प्रवृत्ति के है चाचा'
सुभाषनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पीड़िता के अनुसार उसके मां-पापा गरीब है और चाचा दबंग। प्राइवेट नौकरी के सहारे पिता जैसे-तैसे घर चलाते हैं। पीड़िता ने इसी साल अच्छे नंबरों से 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन में दाखिला लिया। उसने कोचिंग भी शुरू की। हालांकि उसकी दादी और चाचा कहते हैं कि पढ़ाई लड़कियों के लिए नहीं है। पीड़िता ने बताया कि 20 अगस्त को उसके पिता काम पर गए हुए थे। वह मां के साथ अकेली थी और इसी बीच उसके दो चाचा घर में घुस आए। दोनों ने उसके और उसकी मां के साथ अश्लील हरकतें की। इस दौरान वह निर्वस्त्र भी हो गए। उसकी मां ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी तो चाचा ने  कॉलेज आते-जाते देखने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। 

पीड़िता ने छोड़ दी कोचिंग
पीड़िता ने बताया की तीसरे चाचा ने भी घर आकर गालीगलौज की। तीनों चाचा के डर से उसने कॉलेज और कोचिंग छोड़ दी है। 21 अगस्त को उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी थी। शनिवार को जब वह फिर से थाने पहुंची तब जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। छात्रा के अनुसार यूपी बोर्ड में उसके 65 फीसदी नंबर आए हैं। वह माता-पिता की इच्छा से ही आगे पढ़ना चाहती है लेकिन उसके चाचा औऱ दादी इस बात के खिलाफ हैं। वह लड़कियों के घर से बाहर जाकर पढ़ने के बिल्कुल भी खिलाफ हैं। चाचा की धमकियों के चलते ही पीड़िता ने कोचिंग छोड़ दी है। यहां तक उसका घर से निकलना भी दूभर हो गया है। पीड़िता का कहना है कि उसका एक चाचा आपराधिक प्रवृत्ति का है औऱ वह तमंचा लेकर घूमता है। उसकी पुलिस से भी सांठगांठ है। इसी के चलते छात्रा की शिकायत के बाद भी पुलिस ने पहली बार में मुकदमा नहीं दर्ज किया। 

लखनऊ के लेवाना होटल में आग लगने से 2 की मौत, धुआं भरने से लोग बेहोश-खिड़कियां तोड़ 18 को निकाला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!