Bareilly, UP Election 2022 Result: जानें जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Bareilly, UP Election 2022 Result: बरेली जिले में सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान द्वितीय चरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो गया है। 7 सीटें बीजेपी तो 2 सपा के खाते में गईं हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 7:13 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 06:05 PM IST

लखनऊ Bareilly, UP Election 2022 Result: बरेली जिले में सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान द्वितीय चरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो गया है। 7 सीटें बीजेपी तो 2 सपा के खाते में गईं हैं।  यहां की सभी 9 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग द्वितीय चरण (Second Phase Voting) में यानी 14 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। फरीदपुर इस जिले की सुरक्षित सीट है।  

Aonla Assembly seat 2022 result  :  आंवला विधानसभा सीट पर भाजपा से धर्मपाल सिंह ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से राधा कृष्ण शर्मा, बसपा से लक्ष्मण प्रसाद लोधी और कांग्रेस से ओमवीर यादव प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी चेतराम ने जीत दर्ज की थी।  

Baheri Assembly seat 2022 result  : , बहेड़ी सीट पर सपा गठबंधन से अताउर रहमान ने जीत दर्ज की है । भाजपा से छत्रपाल सिंह गंगवार, बसपा से आसेराम और कांग्रेस से संतोष भारती प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से छत्रपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी।  

Faridpur Assembly seat 2022 result :  यह सुरक्षित सीट है। फरीदपुर सीट पर भाजपा से श्याम बिहारी लाल ने जीत दर्ज की है ।, सपा गठबंधन से विजयपाल सिंह, बसपा से शालिनी सिंह और कांग्रेस से विशाल सागर मैदान में थे। 2017 में भाजपा से श्याम बिहारी लाल ने जीत दर्ज की थी।    

Bareilly Assembly seat 2022 result  :  बरेली शहर सीट पर भाजपा से अरुण कुमार ने जीत दर्ज की है ।, सपा गठबंधन से राजेश अग्रवाल, बसपा से ब्रह्मानंद शर्मा और कांग्रेस से कृष्णकांत शर्मा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से अरुण कुमार जीते थे।  

Bareilly Cantt Assembly seat 2022 result  :  बरेली कैंट सीट पर भाजपा से संजीव अग्रवाल ने जीत दर्ज की है ।, सपा गठबंधन से सुप्रिया ऐरन, बसपा से अनिल कुमार और कांग्रेस से हाजी इस्लाम मैदान में थे। 2017 में भाजपा से राजेश अग्रवाल जीते थे। 

Bhojipura Assembly seat 2022 result  : भोजीपुरा सीट पर सपा गठबंधन से शहजिल इस्लाम ने जीत दर्ज की है ।, भाजपा से बहरोन लाल मौर्य, बसपा से योगेश पटेल और कांग्रेस से सरदार खान मैदान में थे। 2017 में भाजपा से भैरो लाल मौर्य जीते थे।  

Bithari Chainpur Assembly seat 2022 result  :  बिथरी चैनपुर सीट पर भाजपा से राघवेंद्र शर्मा ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से अगम मौर्य,  बसपा से आशीष पटेल और कांग्रेस से अलका सिंह मैदान में थे। 2017 में भाजपा से राजेश मिश्रा जीते थे।   

Meerganj Assembly seat 2022 result  :  मीरगंज सीट पर भाजपा से डीसी वर्मा ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से सुल्तान बेग, बसपा से भानुप्रताप सिंह और कांग्रेस से मोहम्मद इलियास अंसारी मैदान में थे। 2017 में भाजपा से डीसी वर्मा जीते थे।   

Nawabganj Assembly seat 2022 result :  नवाबगंज सीट पर भाजपा से एमपी आर्य ने जीत दर्ज की है।  सपा गठबंधन से भगवत सरन गंगवार  , बसपा से मोहम्मद युसुफ खान और कांग्रेस से उषा गंगवार मैदान में थे। 2017 में भाजपा से केसर सिंह जीते थे।   

Share this article
click me!