बरेली: पत्नी के लिए छोटे ने बड़े भाई का किया मर्डर, 5 माह पहले जेल से छूटकर घर आए युवक को इस बात का लगा था पता

Published : Nov 21, 2022, 12:29 PM IST
बरेली: पत्नी के लिए छोटे ने बड़े भाई का किया मर्डर, 5 माह पहले जेल से छूटकर घर आए युवक को इस बात का लगा था पता

सार

यूपी के जिले बरेली में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जबकि पत्नी ने कमरे में छिपकर जान बचाई। इस वारदात की सूचना पुलिस की दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। 

बरेली: उत्तर प्रदेश के जिले बरेली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दो भाइयों के बीच महिला को लेकर दूरियां आ गई। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों की शादी एक से ही हुई थी। जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी जबकि पत्नी ने कमरे में छिपकर जान बचाई। उसके बाद आरोपी ने खुद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि छोटा भाई हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काटकर पांच महीने पहले घर आया था। दोनों भाइयों के पीच पत्नी कोौ लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की कस्टडी में इलाज चल रहा है और जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों में पत्नी को लेकर विवाद चल रहा था।

सजा की वजह से नहीं हुआ था युवक का गौना
जानकारी के अनुसार यह मामला भमोरा थाना क्षेत्र के गांव दलीपुर गांव का है। यहां के निवासी हिमाचल, दूसरे गांव फिरोजपुर के रहने वाले मेवाराम की पत्नी को भगा लाया था। इस महिला का पहले पति से ओम प्रकाश बेटा था। उसके बाद हिमाचल से भी एक बेटा धर्मवीर पैदा हुआ था। उसके बाद धर्मवीर की शादी भगवानदेई (42) से हुई। फिर छोटे भाई धर्मवीर ने गांव के ही सियासत लोधी की लाइसेंसी बंदूक से हत्या कर दी। हत्या के मामले में 20 साल की उम्र कैद की सजा हुई थी। धर्मवीर (21) की शादी सजा सुनाए जाने से पहले हो चुकी थी लेकिन गौना नहीं हुआ था। उसके बाद घरवालों की सहमति पर धर्मवीर की पत्नी को जेठ ओमप्रकाश से शादी करा दी तो अब महिला के दो बेटे और दो बेटी हैं।

बच्चों ने आरोपी को खाने के लिए था बुलाया
आरोपी धर्मवीर पांच महीने पहले जेल से छूट आकर आया था और फिर सीबीगंज स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करने लगा। वह जब भी घर आता तो पत्नी को लेकर भाई से झगड़ा करता था। रविवार की शाम सीबीगंज फैक्ट्री से लौटे धर्मवीर अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर आया था। उसके बाद शाम को उसे छत पर ले जाकर धार लगाकर नीचे आया। इस दौरान बच्चे रसोई में थे और ओमप्रकाश खाना खा रहा था। वहीं धर्मवीर चारपाई पर लेटा हुआ था। जब बच्चों ने खाने को कहा जिसपर उसने कहा कि अभी खा लूंगा। उसके बाद अचानक धर्मवीर चारपाई पर लेटे ओम प्रकाश पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले करने लगा। ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। 

घायल व्यक्ति का चल रहा अस्पताल में इलाज
ओमप्रकाश पर हमले के बाद आरोपी धर्मवीर ने अपने ऊपर भी कई वार किए, इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी घरवालों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि धारदार हथियार से छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या को अंजाम दिया है। उन्होंने आगे कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल व्यक्ति का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। आगे कहते है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि पत्नी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था।

पति को फंसाने के लिए 5 माह के भतीजे की हत्यारी बन गई बुआ, जिंदा ईशन नदी में फेंकने के बाद फैलाई थी ये अफवाह

FB पर हुई दोस्ती के बाद बिहार से कानपुर के होटल तक पहुंची युवती, कमरे की लाइट जलाते ही उड़े प्रेमिका के होश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा