बस्ती: घर में युवती को अकेला पाकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपियों ने इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

Published : Sep 08, 2022, 10:23 AM IST
बस्ती: घर में युवती को अकेला पाकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपियों ने इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

सार

यूपी के जिले बस्ती में पांच आरोपियों ने एक गांव में लड़की के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां के घर वापस आने पर बताई, जिसके बाद परिजनों के भी होश उड़ गए। उसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बस्ती: उत्तर प्रदेश के जिले बस्ती में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात से हड़कंप मच गया। युवकों ने घर का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गैंगरेप के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि गैंगरेप के आरोप में पांच लड़कों में से चार नाबालिग शामिल है। दरअसल युवती की मां अपने बेटी के इलाज के सिलसिले में शहर गई थी और तभी हैवानों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर पांचों को जेल भेज दिया है।

बेटी के इलाज के लिए मां गई थी घर से बाहर
जानकारी के अनुसार शहर के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी। उसकी मां अपने बीच वाली बेटी के साथ बड़ी बेटी के ऑपरेशन के सिलसिले में अपनी मंझली बेटी के साथ सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में गई थी। इसी दौरान मौका मिलते ही गांव का ही एक युवक और चार किशार पीड़िता के घर पर दरवाजा तोड़कर घुस गए। घर में युवती को अकेली पाकर हैवानों ने दबोच लिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को अकेला पाकर रात में घर का दरवाजा तोड़ दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 

मां के वापस आने पर लड़की ने बताई आपबीती
यह वारदात बीती दो सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। इसकी जानकारी पीड़िता ने मां के वापस आने पर दी। महिला अपनी छोटी बेटी के साथ हैवानियत की घटना के बारे में जानने के बाद वह सन्न रह गई। उसके बाद छह सितंबर को मां ने देर शाम सोनहा थाना पहुंचकर बेटी के साथ हुई दरिंदगी की पूरी जानकारी पुलिस को दी। मामला दो सम्‍प्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पांचों आरोपियों को सगरा गांव के पास कोल्हुई जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ ने पूरे प्रकरण को लेकर दी ये जानकारी
लड़की के परिजन जब बाहर से आए तो उसकी तबीयत खराब थी। परिजनों ने इसका कारण पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इस वारदात की जानकारी होने पर परिजन के भी होश उड़ गए। उसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर तहरीर दी। इस पूरे प्रकरण में सीओ प्रीति खरवार ने बताया कि लड़की की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि एक आरोपी ललित चौरसिया बालिग है बल्कि चार अन्य आरोपी नाबालिग हैं। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। आगे कहते है कि एक आरोपी को न्यायालय और चार अन्य को पुलिस अभिरक्षा में बाल कल्याण बोर्ड के लिए रवाना किया गया है।

तू मेरी नहीं तो किसी और की होने नहीं दूंगा...कहने वाला बॉस हुआ अरेस्ट, जानिए क्यों युवक ने दी थी ऐसी धमकी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस
UP News: ब्रह्मोस संग CM योगी का हार्ड पावर विजन, नए उत्तर प्रदेश की बढ़ती ताकत