
लखनऊ Basti, UP Election 2022 Result : बस्ती जिले में सभी 5 विधानसभा सीटों पर मतदान छठें चरण में 3 मार्च को संपन्न हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो गया है 3 सीटें सपा, एक सीट बीजेपी,1 सीट Suheldev Bharatiya Samaj Party के खाते में गईं हैं। जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग छठें चरण (Sixth Phase Voting) में यानी 3 मार्च को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। महदेवा इस जिले की सुरक्षित सीट है।
Basti sadar Assembly seat 2022 result : सपा को जीत मिली है। बस्ती सदर विधानसभा सीट पर भाजपा से दयाराम चौधरी, सपा गठबंधन से महेंद्र यादव, बसपा से आलोक रंजन वर्मा और कांग्रेस से देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी दयाराम चौधरी ने जीत दर्ज की थी।
Harraiya Assembly seat 2022 result : BJP को जीत मिली है, हरैया सीट पर भाजपा से अजय कुमार सिंह, सपा गठबंधन से त्रयंबक पाठक, बसपा से राजकिशोर सिंह और कांग्रेस से लबोनी सिंह प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से अजय कुमार ने जीत दर्ज की थी।
Mahadewa Assembly seat 2022 result : Suheldev Bharatiya Samaj Party को जीत मिली है, यह सुरक्षित सीट है। महदेवा सीट पर भाजपा से रवि कमार सोनकर, सपा गठबंधन से दूधराम, बसपा से लक्ष्मीचंद्र खरवार और कांग्रेस से बृजेश आर्या मैदान में थे। 2017 में भाजपा से रवि ने जीत दर्ज की थी।
Kaptanganj Assembly seat 2022 result : सपा को जीत, कप्तानगंज सीट पर भाजपा से चंद्रप्रकाश शुक्ला, सपा गठबंधन से KAVINDRA CHAUDHARY, बसपा से जहीर अहमद और कांग्रेस से अंबिका सिंह प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से चंद्रप्रकाश जीते थे।
Rudhauli Assembly seat 2022 result LIVE :सपा को जीत । रुदौली सीट पर भाजपा से संगीता प्रताप जायसवाल, सपा गठबंधन से राजेंद्र चौधरी, बसपा से अशोक कुमार मिश्र और कांग्रेस से बसंत चौधरी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से संजय प्रताप जायसवाल जीते थे।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।