चुनाव में हार के बाद चंद्रशेखर ने दिए बदलाव के संकेत, कहा- हटाए जाएंगे ये लोग, नए लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी

Published : Mar 13, 2022, 10:38 AM IST
चुनाव में हार के बाद चंद्रशेखर ने दिए बदलाव के संकेत, कहा- हटाए जाएंगे ये लोग, नए लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी

सार

यूपी चुनाव में भीम आर्मी को मिली करारी शिकस्त के बाद चंद्रशेखर आजाद रावण ने संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करने के साथ ही कहा कि अब बड़ी पंचायत में जाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले जो लोग संघर्ष की राजनीति नहीं कर सकते वह खुद को अलग कर लें। 

सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन में बदलाव का संकेत दिया है। इसी के साथ जो लोग संगठन से जुड़े हुए हैं उन्हें हार से निराश न होने को लेकर भी कहा गया है। 

'बड़ी पंचायत में जाने का किया जाएगा प्रयास'
चंद्रशेखर ने सहारनपुर में छुटमलपुर में अपने आवास से लाइव आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चंद्रशेखर ने कहा कि अब देश की सबसे बड़ी पंचायत में जाने का प्रयास किया जाएगा। इसी के साथ साफ शब्दों में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग संघर्ष की राजनीति नहीं कर सकते हैं वह खुद को अलग कर लें। ऐसे लोग संघर्ष को कमजोर कर रहे हैं। इसी के साथ खराब और आस-पास घूमने वाले लोगों को हटाया जाएगा और अच्छे लोगों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। 

'कार्यकर्ता दूर खड़े होकर आलोचना करने के बजाए पास आकर कमियां बताएं'
चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम ने भी कहा था कि जिस पार्टी के नेता सड़क पर नहीं दिखते हैं उस पार्टी के सदस्य संसद और विधानसभा से गायब हो जाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बसपा नेताओं से आह्वान किया कि वह दूर खड़े होकर आलोचना करने के बजाए पास आकर कमियां बताएं, जिससे उन कमियों को दूर कर आंदोलन को और भी मजबूत किया जा सके। 2024 में सांप्रदायिकता की आंधी को रोकने के लिए वह राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी रुख करेंगे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं से सीख लेने को कहा
चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह भाजपा से सीख लें। उनके कार्यकर्ता सुबह 5 बजे उठकर शाखा में जाते हैं। उसी तरह से आपको भी मेहनत ज्यादा करनी है और शोर कम मचाना है। मौजूदा समय में लोग आजाद समाज पार्टी को मिले वोटों को लेकर उसका मजाक बना रहे हैं। आजाद समाज पार्टी का यह पहला चुनाव था इसमें हम अपनी पहचान बना चुके हैं। लेकिन सत्ता तक पहुंचने के लिए अभी मेहनत की आवश्यकता है। 
 

77 सीटों पर 200 से 13000 वोटों के अंतर से हारी सपा, सरकार बनाने के लिए चाहिए थे इतने वोट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर