भूपेंद्र चौधरी को बुलाया गया दिल्ली, बनाए जा सकते हैं यूपी बीजेपी के अध्यक्ष 

Published : Aug 25, 2022, 08:13 AM IST
भूपेंद्र चौधरी को बुलाया गया दिल्ली, बनाए जा सकते हैं यूपी बीजेपी के अध्यक्ष 

सार

यूपी बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भूपेंद्र सिंह चौधरी का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। उन्हें बुधवार को दिल्ली बुलाया गया है जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं गुरुवार को उनके नाम का ऐलान हो सकता है। 

लखनऊ: यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने बुधवार को इसी सिलसिले में भाजपा के शीर्ष नेताओं से दिल्ली में मुलाकात भी की। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को इसका ऐलान भी हो सकता है। 

संघ ने भी दी सैद्धांतिक सहमति 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही संघ ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पार्टी पश्चिमी यूपी के नेता को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी देना चाहती है। वहीं भूपेंद्र सिंह चौधरी को जाट वोट बैंक को साधने के लिए सबसे मजबूत माना जा रहा है। लिहाजा माना जा रहा है कि पार्टी बहुत ही सोच विचार के बाद यह फैसला लेने जा रही है। 

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर होगा फैसला 
भूपेंद्र सिंह चौधरी को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद पश्चिमी यूपी की तकरीबन सात जाट बाहुल लोकसभा सीटों पर भाजपा को फायदा हो सकता है। इसी के साथ प्रदेश में भी पिछड़े वोट बैंक को साधने में पार्टी को काफी अधिक मदद मिल सकेगी। चौधरी अमित शाह के भी काफी करीबीी है और पुराने स्वंय सेवक भी है। बुधवार को उनको आनन-फानन में दिल्ली बुलाए जाने के बाद चर्चाएं काफी तेज हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी इस दौड़ में शामिल माना जा रहा है। ज्ञात हो कि पार्टी यूपी में ब्राह्मण औऱ दलित चेहरे पर भी मंथन कर चुकी है। जहां ब्राह्मण नेताओं में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद सतीश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक औऱ सुब्रत पाठक का नाम भी चर्चाओं में रहा। वहीं दलित नेताओं में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा, एटा से सांसद रामशंकर कठेरिया, एमएलसी विद्यासागर सोनकर औऱ विनोद सोनकर के नाम को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 

प्रतापगढ़ में नाबालिग लड़की को गर्भवती समझ लोग देते रहे ताने, जांच में सामने आई यह गंभीर बीमारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Fire Inside Story: कागजों में घर, हकीकत में कमर्शियल सेंटर, लखनऊ हादसे ने खोले कई राज
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में भीषण गर्मी का तांडव, 3 दिन तक राहत के आसार नहीं