बलिया पेपर लीक मामले में एक और शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, अब तक कुल 5 लोगों पर लगा NSA

Published : May 18, 2022, 09:36 AM IST
बलिया पेपर लीक मामले में एक और शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, अब तक कुल 5 लोगों पर लगा NSA

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में एक शिक्षक के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। टीचर अविनाश गौतम पर NSA लगाया गया है।

बलिया: उत्तर प्रदेश के जिले बलिया में यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी शिक्षक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA के तहत कार्रवाई की है। प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में एक अध्यापक के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में अब तक पांच लोगों के खिलाफ रासुका लगाई जा चुकी है। सभी आरोपी जेल में हैं।

अध्यापक अविनाश गौतम पर लगा रासुका
इसकी जानकारी मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिवनारायण वैस ने बताया कि जिले की नगरा पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष इंटर कॉलेज ताड़ी बड़ागांव के अंग्रेजी के अध्यापक अविनाश गौतम के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में अध्यापक समेत पांच लोगों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई कर दी गई है। 

इन लोगों पर लगाया जा चुका रासुका
सुभाष इंटर कॉलेज के अंग्रेजी के अध्यापक अविनाश गौतम इस समय आजमगढ़ जेल में बंद है। इसके पहले बलिया जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट के अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में मां लछिया मूरत यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्षय लाल यादव को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही प्रश्नपत्र लीक के मास्टरमाइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, नकल माफिया राजू प्रजापति और डीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रविंद्र सिंह पर भी रासुका लगाया जा चुका है। 

ब्रजेश मिश्रा समेत 52 लोग हुए गिरफ्तार
पेपर लीक प्रकरण में डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा समेत 52 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि जांच में पुष्टि के बाद इंटर कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। जिनमें जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र और तीन पत्रकार अजीत कुमार ओझा, दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता शामिल हैं। लेकिन जिला जज की अदालत से जमानत मिलने के बाद निरीक्षक मिश्र और तीनों पत्रकार जेले से रिहा हो गए हैं। बता दें कि मार्च में बलिया जिले में यूपी बोर्ड की इंटर के अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद बलिया समेत 24 जिलों की परीक्षा स्थगित की गई थी। दूसरी तारीख में परीक्षा को कराया गया था।

भदोही में बारातियों से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, चालक समेत दो महिलाओं की मौत

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसव पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 की मौके पर हुई मौत

गोरखपुर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, गहन जांच के बाद ट्रेन को किया रवाना

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका