मथुरा: यमुना एक्सप्रेसव पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 की मौके पर हुई मौत

Published : May 18, 2022, 08:44 AM ISTUpdated : May 18, 2022, 09:00 AM IST
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसव पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 की मौके पर हुई मौत

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 32 से अधिक गंभीर रूप से घायल है। बस में सवार श्रद्धालु मथुरा वृंदावन से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस आगे चल रहे गिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 32 से अधिक लोग घायल है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची नौहझील पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने  रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में सभी घायलों को सीएचसी नौहझील पहुंचाया गया। 

बस में करीब 60 लोग थे सवार
सीएचसी नौहझील से छह से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम मांट इंद्रनंदन, सीओ नीलेश मिश्रा अस्पताल पहुंच कर घायलों के बारे में जानकारी ली। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 66 पर भीषण हादसा हुआ है। बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर के जरिए बस से काटकर निकाला गया। बस का आगे का हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। आगे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई है। इस दौरान तीन पुरुष श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। बस में करीब 60 लोग थे।

वापस दिल्ली लौट रहे थे श्रद्धालु
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र कई थानों की फोर्स के साथ हादसा स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को इलाज के लिए नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बस हादस में सविता, रश्मि, अनुराधा, पूनम, सीमा, किशन, रजनी, ममता गुप्ता, अनुज गुप्ता, करुणा शर्मा, किशन ठाकुर उसका बेटा लव, पत्नी किरण, पिता मुंशी लाल, बहन तनु, सास बीना आदि घायल हैं। घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण  श्रीशचंद ने बताया कि करीब 10:45 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक धीमी गति से चल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि यह हादसा माइल स्टोन 66 पर मंगलवार की देर रात उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं को नोएडा की ओर लेकर जा रही बस संख्या UP-17, AT-1785 एक्सप्रेस वे पर ओवरलोड गिट्टी से भरे ट्रक संख्या बस RJ-05, GB-5788 में जा घुसी। 

दिल्ली के शाहदरा इलाके थे लोग
बस में सवार सभी लोग दिल्ली के शाहदरा इलाके के रहने वाले बताए गए। करीब 60 यात्रियों का दल वृंदावन और गोवर्धन दर्शन करने आया था। यह लोग दिल्ली से सुबह 7 बजे चले थे। श्रद्धालु सुबह करीब 10 बजे वृंदावन पहुंचे जहां दर्शन करने के बाद गोवर्धन चले गए। वृंदावन और गोवर्धन दर्शन करने के बाद श्रद्धालु यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते वापस दिल्ली लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बस के आगे के हिस्से में बजरी भर गई थी। इससे घायलों को निकालने में परेशानी हुई। इधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तुलाराम ने बताया कि घायलों के लिए सात एंबुलेंस को लगाया गया था। चिकित्सकों की टीम लगी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिकता से उपचार देकर जिला अस्पताल भेजा गया है।

गोरखपुर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, गहन जांच के बाद ट्रेन को किया रवाना

Gyanvapi Dispute:क्या है ज्ञानवापी मस्जिद केस, जानें अब तक इस मामले का पूरा घटनाक्रम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका