बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे की पत्नी बाद बहन-बहनोई पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपति हुई कुर्क

Published : Jun 12, 2022, 09:45 AM ISTUpdated : Jun 12, 2022, 10:28 AM IST
बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे की पत्नी बाद बहन-बहनोई पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपति हुई कुर्क

सार

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के कई करीबी अब पुलिस की नजर में है और उन सभी पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने विकास दुबे के बहन बहनोई की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया है। इस मामले में 36 आरोपी जेल में बंद है।  

कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की संपत्तियों के बाद कई करीबियों पर पुलिस के रडार पर है। राज्य के बिकरू कांड के लगभग 23 महीने पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी भी बिकरू कांड चर्चा का विषय बना हुआ है। विकास दुबे की संपत्ति कुर्क करने के बाद उसके बेटे, बहन बहनोई की संपत्ति को राजस्व टीम की निगरानी में सीज किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि विकास दुबे के कई करीबी पुलिस के रडार पर है और जल्द ही उन सभी पर कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल पहले ही एसटीएफ एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे के परिवार के सदस्यों की करोड़ो रुपए की अवैध संपत्ति को जब्त कर दिया गया है।

अपराध में शामिल लोगों को पुलिस नहीं छोड़ेगी 
कानपुर देहात के एसपी स्वप्रिल ममगाई ने आगे बताया कि विकास दुबे की बहन चंद्रकांता उर्फ चंद्रप्रभा की शिवली इलाके में करीब 80 लाख 25 हज़ार रुपये की अवैध संपत्ति पुलिस ने सीज कर दी है। इसके अलावा विकास दुबे के जीजा दिनेश कुमार तिवारी की शिवली इलाके में लगभग 7 लाख 65 हजार रुपये की अवैध संपत्ति भी पुलिस ने कुर्क कर ली। यानी की प्रशासन ने कुल 11 करोड़ 13 लाख 78 हजार 910 रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की है। कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई ने आगे कहा कि कानपुर देहात में अपराध और अपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी शख्स को पुलिस छोड़ेगी नहीं। उन सभी पर एक-एक कर के कार्रवाई की जाएगी।

बिकरू कांड मामले में 36 आरोपी जेल में हैं बंद
बता दें कि बीते दो जुलाई 2020 को गैंगस्टर विकास दुबे ने इस रात को अपने साथियों के साथ मिलकर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मयिों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड के बाद यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे समेत 6 बदमाशों को एनकांउटर में मार गिराया था। इस मामले में 36 आरोपी जेल में बंद हैं। जिसमें तत्कालीन एसएचओ विनय तिवारी, हल्का चौकी इंचार्ज केके शर्मा, अमर दुबे की पत्नी खुशी समेत तीन महिलाएं भी जेल में सजा काट रही हैं। कानपुर देहात के एसपी स्वप्रिल ममगाई ने बताया कि विकास दुबे के बेटे रामकुमार दुबे द्वारा अवैध धन अर्जित कर शिवली क्षेत्र में बनायी गई लगभग 10 करोड़ 25 लाख 88 हजार 910 रुपये की संपत्ति को पुलिस ने राजस्व टीम के साथ जब्त कर लिया है।

फतेहपुर: ससुर दामाद की जोड़ी मिलकर देती वारदात को अंजाम, घटना को पूरा करने के लिए बांट रखा था काम

प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइंड जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर, दिया जा चुका है नोटिस

मेरठ में डॉल्फिन पार्क बनाने पर सीएम योगी ने मांगा एक्शन प्लान, वन विभाग की ओर से कवायद हुई तेज

बिजली घरों में कोयले का गंभीर संकट, बरसात के मौसम में प्रदेश में आ सकती है ऐसी नौबत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida Engineer Death: SIT गठन और बिल्डर गिरफ्तारी पर युवराज मेहता के पिता ने जताया संतोष
योगी सरकार की बड़ी पहल: UP में 1000 से ज्यादा युवाओं ने स्वरोजगार के लिए किया आवेदन